पीएम मोदी का 8 अंक से क्या है कनेक्शन, क्या नंबर 8 ही बनाएगा नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपना नामांकन वाराणसी संसदीय सीट से दाखिल कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर को हुआ था। पीएम मोदी ने अब तक जितने भी महत्वपूर्ण फैसले और योजनाओं की शुरुआत की है वह सभी 8, 17 और 26 की तारीख में लिए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी। 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी का बड़ा फैसला लिया था। हाल ही में पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने का निर्णय भी 26 फरवरी को लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अपना नामांकन 17वीं लोकसभा के लिए किया है।
आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये तारीखे क्यों बता रहे हैं दरअसल इन तारीखों का कनेक्शन ज्योतिष के नजरिये से बहुत ही खास है। इन सभी के अंकों का जोड़ 8 आता है यानी प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए है उन सभी का मूलांक 8 आता है। ज्योतिष में 8 मूलांक को काफी शुभ माना गया है।
26 अप्रैल नामांकन पर शुभ योग
26 अप्रैल 2019 को पीएम मोदी ने अपना नामांकन भरा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 26 के अंकों को जोड़ने पर इसका मूलांक 8 आता है। 26 अप्रैल को उत्तरासाढ़ा नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धियोग और साध्य योग का शुभ योग बना रहा है। ज्योतिष में यह योग काफी शुभ होता है। इस योग और नक्षत्र में किया जाने वाला कोई भी शुभ कार्य जरूर सफल होता है। वही अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 भी बहुत शुभ अंक माना गया है। भगवान कृष्ण और शनिदेव का मूलांक भी 8 है।
नंबर 8 का प्रधानमंत्री मोदी से कनेक्शन
मोदी के जन्म की तारीख 17 है जिसका मूलांक 8 है और सभी महत्वपूर्ण निर्णयों के तारीखों का मूलांक भी 8 निकलता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी का जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है, वृश्चिक लग्न को 8 नंबर की लग्न माना गया है। प्रधानमंत्री मोदी की जन्म राशि भी वृश्चिक है राशि चक्र में वृश्चिक राशि 8वें नंबर की राशि है। इसके अलावा मोदी के जन्म लग्ननेश आठ नंबर की राशि में है। इस ज्योतिष गणना के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी के लिए 8 अंक काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।