फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   numerology house no 8 speciality

धनवान बनाता है अंक 8 वाला घर

Fri, 18 Jan 2013 12:45 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 18 Jan 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
numerology house no 8 speciality

अंकशास्त्र के अनुसार 8 अंक वाला घर

विज्ञापन
आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होता है। इसलिए आर्थिक समस्याओं में सुधार के लिए अपने घर का अंक चाहें तो बदल सकते हैं। अगर आप किराये पर रहते हैं तो ऐसा घर लें जिनका अंक जोड़ने पर अंक 8 प्राप्त हो। अंकज्योतिष में अंक आठ को शनि प्रभावित घर कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में शनि को पाप ग्रह कहा गया है लेकिन, भाग्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला ग्रह भी यही है। शनि की स्थित अनुकूल हो तो व्यक्ति को भाग्य का सहयोग हमेशा मिलता रहता है।

अंकज्योतिष के अनुसार 8 अंक वाले घर में रहने वालों को समय-समय पर उन्नति के अवसर मिलते रहते हैं। लेकिन यह भी जरूरी है कि व्यक्ति अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें। इस अंक के घर में रहने वाले लोग व्यवहारिक और जिम्मेदार होते हैं। आठ अंक के घर की उर्जा व्यक्ति को मनी माइडेड बनाती है व्यक्ति हमेशा आर्थिक उन्नति का विचार करता है। व्यापार के विचार इनके मन में आते रहते हैं। इसलिए व्यापारियों के लिए इस अंक का घर बेहद लकी होता है।

अंक आठ वाले घर में पुरानी मान्यताओं और परंपराओं का ध्यान रखा जाता। घर की उर्जा, बनावट और पेंटिंग घर को वास्तविक स्वरूप से बड़ा एहसास दिलाती है। चिकित्सक, मैनेजर, खिलाड़ियों, राजनीतिज्ञों एवं शेयर का कारोबार करने वालों के लिए इस अंक का घर लकी होता है। वैसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, अथवा 26 तारीख को हुआ है उनके लिए भी अंक आठ वाला घर लकी होता है। 

घर का अंक ज्ञात करने का तरीका

अपने घर का नंबर जोड़ें। अंग्रेजी का कोई लेटर है तो उसे भी जोड़ लें जैसे F-2। F अंग्रेजी का 6वां लेटर है इसलिए F के लिए 6 अंक लेंगे और इसमें 2 को जोड़ेंगे। इस प्रकार अंक 8 प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रकार आप भी अपने घर का मूलांक निकालिए और अपने घर की विशेषता जानिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed