फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   numerology house no 6

अंक 6 के घर में रहने वाले होते हैं शुक्र से प्रभावित

Sat, 12 Jan 2013 02:03 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 12 Jan 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
numerology house no 6

अंक 6 का घर शुक्र के प्रभाव में होता है। इसलिए इस अंक के घर में रहने वाले लोगों में शुक्र के गुणों का विकास होता है। शुक्र प्रेम, सौन्दर्य एवं कला क्षेत्र का कारक होता है। इसलिए 6 अंक के घर में रहने वाले लोग भी रोमांटिक होते हैं। संगीत, अभिनय एवं दूसरी कलाओं के प्रति इनमें आकर्षण होता है। इस अंक के घर में रहने वाले लोग घर को सलीके से सजाकर रखना पसंद करते हैं। घर आंतरीक सज्जा को देखकर लोग इनकी तारीफ करते हैं। 

विज्ञापन


अंक 6 के घर में महिलाओं का वर्चस्व होता है, पुरूष वर्ग महिलाओं का सम्मान करते हैं। बच्चों को खुला माहौल मिलता जिससे बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है। बच्चे उत्साहित और प्रसन्न रहते हैं। इस अंक के घर में रहने वाले लोग पौराणिक परंपरा और धार्मिक मान्यताओं में अधिक विश्वास करते हैं। धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में इनकी रूचि होती है।
विज्ञापन


अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक का घर कला जगत से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहता है। समाज सेवा, बच्चों के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता, नर्सों, बुजुर्गों एवं धर्म व अध्यात्म से संबंधित काम करने वालों के लिए लकी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का अंक निकालने का तरीका बहुत ही आसान है। अपने घर का नंबर जोड़ें। अंग्रेजी का कोई लेटर है तो उसे भी जोड़ लें जैसे E-1। E अंग्रेजी का 5वां लेटर है इसलिए E के लिए 5 अंक लेंगे और इसमें 1 को जोड़ेंगे। इस प्रकार अंक 6 प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रकार आप भी अपने घर का मूलांक निकालिए और अपने घर की विशेषता जानिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed