{"_id":"4f226ee8-e491-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-x-and-y-person-are-not-reliable-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के मामले में ऐसे लोगों पर न करें भरोसा","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
प्यार के मामले में ऐसे लोगों पर न करें भरोसा
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी का 24 वां लेटर है 'एक्स' और 25 वां लेटर है 'वाई'। अंक ज्योतिष के अनुसार एक्स लेटर अंक पांच के प्रभाव में आता है। जबकि वाई लेटर अंक एक के प्रभाव में आता है जिसका प्रतिनिधि ग्रह सूर्य माना गया है।
विज्ञापन
जिन लोगों के नाम का पहला लेटर एक्स है वह अच्छी योजनाएं बनाते हैं लेकिन अपनी योजनाओं को लेकर असमंजस में रहते हैं। इसलिए जीवन में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इनके अंदर अक्सर विचारों के बीच विरोधाभास चलता रहता है।
विज्ञापन
अपने व्यक्तित्व की इस कमी के कारण ऐसे व्यक्ति जल्दी निराशा में घिर जाते हैं। वैसे प्यार मोहब्बत के मामले में यह बड़े ही जोशीले होते हैं। इनके एक साथ कई व्यक्तियों से प्रेम संबंध रहते हैं। सेक्स के प्रति इनमें काफी आकर्षण रहता है लेकिन ऊपरी तौर पर सेक्स और रिलेशन जैसे मसलों से खुद को दूर ही दिखाते हैं। अंक ज्योतिष कहता है कि प्यार के मामले में इस नाम के व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
नाम का पहला लेटर 'वाई'
जिनका नाम 'वाई' लेटर से शुरू होता है वह बड़े ही भावुक होते हैं। इनके मूड का कुछ पता नहीं होता है कि कब किस बात से खुश हो जाएं और किस बात से दुःखी। ऐसे लोग मौके का लाभ उठाना खूब जानते हैं। इस नाम के व्यक्ति जोशीले और स्वाभिमानी होते हैं।
विपरीत स्थितियों में यह अपना आपा खो देते हैं, क्रोध इन पर जल्द ही हावी हो जाता है। सगे-संबंधियों एवं रिश्तेदारों के प्रति इनका विशेष प्रेम रहता है। यह काफी रोमांटिक होते हैं। यह अपना प्रेम जताते हैं और उस पर प्रतिक्रिया भी जानना चाहते हैं। कई बार रिश्तों में अधिक हक जताने के कारण ऐसे लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।