{"_id":"39c4106c-8571-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-i-reveals-emotional-attitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावुकता में अपना नुकसान कर बैठते हैं I लेटर के नाम वाले ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
भावुकता में अपना नुकसान कर बैठते हैं I लेटर के नाम वाले
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 05 Mar 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी का नौवां लेटर I है। जिन व्यक्तियों का नाम इस लेटर से शुरू होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। ऐसे व्यक्ति मेहनती और लगनशील होते हैं। इनमें अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला होता है। चुनौतियों का सामना साहस पूर्वक करते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता और चाहत दोनों ही इनमें मौजूद होती है। यह जहां भी होते हैं लोगों पर अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
इनके व्यक्तित्व का एक बड़ा गुण यह होता है कि अपरिचित व्यक्ति को भी मित्र बनाते इन्हें देर नहीं लगती। यह अपने लक्ष्य के प्रति सजग और सचेष्ट रहते हैं इसलिए दिशा निर्धारित करके आगे बढ़ने में सफलत होते हैं। इस नाम के व्यक्ति में शोहरत, कामयाबी, प्रभुत्व की बड़ी ललक होती है इन चीजों में बाधा आने पर खीझ उठते हैं।
विज्ञापन
जिन लोगों के नाम का पहला लेटर आई होता है वह धन कमाने के तरीके अच्छी तरह जानते हैं। पैसा जितना कमाते हैं वैसे ही खुल कर खर्च भी खूब करते हैं। शानोशौकत में जीना इन्हें पसंद होता है। सुंदरता इन्हें आकर्षित करती है और खुद भी सुंदर दिखने की कोशिश करते हैं। जहां इन्हें प्यार और अपनापन मिलता है वहां इनके अंदर छिपी भावकुता हिलोरें मारने लगती हैं। भावुकता में आकर यह कई बार खुद का नुकसान भी कर बैठते हैं।
विज्ञापन