फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   name first letter g people personality

नाम का पहला लेटर G है तो मन होगा गंगा जैसा स्वच्छ

Fri, 22 Feb 2013 10:21 AM IST
Updated Fri, 22 Feb 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
name first letter g people personality

भारत की पवित्र नदी गंगा का नाम अंग्रेजी के G लेटर से शुरू होता है। जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के जी लेटर से शुरू होता है वह भी गंगा की तरह साफ और पवित्र मन वाले होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसा व्यक्ति जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की कोशिश करता है। अपनी गलतियों से दुःखी होकर बैठने की बजाय उनसे सीख लेकर जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन


इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह चन्द्र से प्रभावित होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों में चन्द्र का प्रभाव नकारात्मक रहता है। ऐसे व्यक्ति धर्म-कर्म एवं दर्शनशास्त्र में गहरी आस्था रखते हैं। यह अपने मन में कुछ भी छुपाकर नहीं रखते हैं, जो दिल में होता है वही बताते हैं। इनके सीधेपन का कई बार लोग गलत फायदा भी उठाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


ऐसा व्यक्ति अपने व्यक्तिगत जीवन में संतुष्ट रहता हैं। लोगों से जान-पहचान बढ़ाने की प्रवृति नहीं होती है इसलिए दोस्ती का दायरा छोटा होता है। यह किसी से बैर-विरोध नहीं रखते हैं लेकिन जब कोई इन्हें अधिक परेशान करता है तो उग्र हो उठते हैं। विपरीत परिस्थियों से घबराने की बजाय समस्याओं से लड़ने की कला जानते हैं, इसलिए भले ही देर से मिले, लेकिन अपनी मंजिल पाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक दृष्टि इनका जीवन सुखद रहेगा। इनकी सोच पारंपरिक होती है। विवाह से पहले के प्यार-मुहब्बत की बातों में यकीन नहीं रखते हैं, इसलिए आमतौर पर अरैंज मैरेज करते हैं। दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed