फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   moolank 5 ladies personality

मूलांक 5 वाली स्त्रियों के सामने अकड़ न दिखाएँ

Wed, 27 Feb 2013 05:08 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 27 Feb 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
moolank 5 ladies personality

अंक पांच का प्रतिनिधि ग्रह

विज्ञापन
बुध है। जिन व्यक्तियों का जन्म दिनांक 5,14 और 23 को हुआ है, उनका मूलांक पांच होता है। इस अंक वाले जातकों की सभी से मित्रता होती है, क्योंकि बुध ग्रह सभी ग्रहों का मित्र है। यह अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ और शुभ ग्रहों के साथ मिलकर शुभ हो जाता है। इसका अपना कोई आस्तित्व नहीं होता है। यानी बुध की सभी ग्रहों से दोस्ती भी होती है और शत्रुता भी।

किसी से बहुत अधिक मित्रता नहीं रखते

मूलांक पांच के व्यक्तियों का प्रायः सभी से मिलाजुला संबंध होता है। न तो किसी से ज्यादा दोस्ती होती है और न ही शत्रुता का भाव। वैसे देखा जाए तो इस अंक वालों के जातकों का संबंध अंक 1, 4 और 8 के साथ सामान्य और अनुकूल होता है। लेकिन अंक पांच के लिए अंक 2, 7 और 9 शुभ अंक नहीं होता है। इनसे जीवन में कभी भी लाभ नहीं मिलता।

दांपत्य जीवन में संतुलन
वैवाहिक जीवन के मामले में आमतौर पर मूलांक 5 वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। यह अपनी वाक्पटुता और व्यवहार से अपने साथी को खुश रखते हैं। मूलांक 5 वाले पुरूष दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी पत्नी की हर जरूरत का ध्यान रखते हैं और खुश रखने की कोशिश करते हैं।

अंक पांच वाली स्त्रियां आर्थिक मामलों में बड़ी सतर्क रहती हैं। पति का व्यवहार अनुकूल नहीं होने पर सभी आर्थिक स्रोतों को अपने अधिकार में ले लेती हैं। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि इनके पति को अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए भी उन पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed