{"_id":"ee59d002-f04c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"heart-number-one-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का नंबर बताएगा 'प्यार में कैसे' हैं आप","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
दिल का नंबर बताएगा 'प्यार में कैसे' हैं आप
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह जन्मांक और भाग्यांक देखकर व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है उसी तरह हृदय यानी दिल का नंबर आपके प्यार का पैमाना बताता है। जी हां अपने हार्ट का नंबर जानकर पता लगा सकते हैं कि आप प्यार में कितने कच्चे हैं और कितने पक्के।
विज्ञापन
प्यार अपने आप में एक कला है इस कला में जो निपुण होता है उनका वैवाहिक जीवन सुखद होता है। लेकिन जो इस कला को नहीं जानते उनके दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी रहती है और रिश्तों में तनाव बना रहता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका हार्ट (ह्रदय) नंबर 1 है उन्हें विशेष रूप से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसका कारण यही है कि साथी से भरपूर प्यार के बावजूद प्यार के इजहार में ये कच्चे होते हैं। इनका स्वभिमान हमेशा आड़े आता है, दरअसल इन्हें लगता है कि प्यार के इजहार से महत्ता कम हो जाती है और इसी कारण ये प्यार होने के बावजूद इजहार न करके भावनाएं छिपाते हैं।
विज्ञापन
अक्सर परिवार के सदस्यों पर क्रोध दिखाकर अपनी भावना को दबाने की कोशिश करते हैं।
व्यक्तिगत खूबियां
वैसे जिनका हार्ट नंबर एक होता है वह बहुत ही उदार और ईमानदार होते हैं। इन्हें अपने ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। इस तरह के व्यक्ति विचार के पक्के होते हैं, एक बार जो सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही रहते हैं।
यह किसी के विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। ऐसे व्यक्ति व्यवहारिक जीवन में काफी सफल होते हैं क्योंकि जोखिम उठाने की इनमें गजब की क्षमता होती है।
ऐसे जानें अपना हार्ट नंबर
आपके नाम में जितने भी ए, ई, आई, ओ, यू लेटर हैं उन्हें आपस में जोड़ लें। जैसे किसी का नाम रमेश है तो इसे अंग्रेजी में ऐसे लिखेंगे 'ramesh' इसमें एक बार ए आया है और एक बार ई। ए के लिए अंक एक लिखेंगे और ई के लिए अंक 5। अब एक और पांच को जोड़ लीजिए, आपका हार्ट नंबर हुआ 6।