Ank Jyotish Numerology Prediction 26 July 2020
अंक ज्योतिष 26 जुलाई: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- E H N X
आप अपनी संतान के लिए पथ प्रदर्शक बनेंगे। आज का समय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का है और आप काफी हद तक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डाट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
नाम अक्षर- C G L S
आज का दिन उन्नतिशील रहेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में मजबूत रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में रूकावटें रहेंगी। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
नाम अक्षर- B K R
आप के सारे कार्य आपके अनुरूप पूर्ण हो सकते हैं। दिमाग में शांति और मन प्रसन्न रहेगा। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती है। आस-पास के लोगों को आकर्षित करेंगे।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- हरा
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z
आज आपके लिए लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है, चोट भी लग सकती है। आपको ज्ञान बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आपको प्रभावित करेंगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी और खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- मेजन्टा