अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक ज्योतिष: 28 दिसंबर 2018 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ
अंक 1
नाम अक्षर – A, I, J ,Q, Y
सामाजिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है । घर के लिए कंप्यूटर या कोई वस्तु खरीदेंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
अंक 2
नाम अक्षर - B,K,R
निवेश करने के लिए शुभ समय है । मन अशांत या किसी प्रकर के डर से ग्रसित रहेगा। कला के प्रति रुझान बरेगा। किसी भी प्रकार के परेशानी को समाप्त करने के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - बैगनी
अंक 3
नाम अक्षर - C,G,L,S
किसी वरिष्ठ सदस्य से कहा सुनी हो सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके परिणामों के बारे में सोच लें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - मैरून
अंक 4
नाम अक्षर D,M,T
जोखिम भरे कार्यों से बचें। चोट लग सकती है। धन और प्रेम के मामलो में जायदा आज़ादी न लें। नौकरी में अड़चने आ सकती हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सिल्वर
