{"_id":"637b47d84172f6261201db95","slug":"money-remedy-maa-laxmi-upay-for-money-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maa Lakshmi Upay: जीवन में चाहते हैं आर्थिक तरक्की, तो करें ये उपाय, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Maa Lakshmi Upay: जीवन में चाहते हैं आर्थिक तरक्की, तो करें ये उपाय, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Tue, 22 Nov 2022 07:11 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:11 AM IST
सार
आपने अक्सर देखा होगा या महसूस किया होगा कि व्यक्ति कई बार बहुत कड़ी मेहनत करता है लेकिन फिर भी आर्थिक समस्याओं से घिरा रहता है। ऐसे में अगर धन लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाए तो धन संबंधी सभी परेशानियां दूर की जा सकती हैं।
विज्ञापन
goddess lakshmi
- फोटो : iStock
विस्तार
Maa Lakshmi Upay for Money: मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मनुष्य को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्रमंथन के समय हुई थी। कहते हैं जल से उत्पत्ति होने के कारण एक स्थान पर ठहरना इनका स्वभाव नहीं है इसलिए ये चंचला भी कहलाती हैं। इसलिए लोग अपने-अपने तरीके से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। यहां हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास रह सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022: इस दिन है मार्गशीर्ष माह की शिवरात्रि, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ज्योतिष उपाय
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाएं। इससे आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। इससे मनुष्य को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- रात को घर के पूजा स्थान पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। धन की कमी नहीं रहेगी और जीवन के हर कार्य में सफलता मिलेगी।
- तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे मनुष्य के जीवन में धन का आगमन होता है।
- जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं तो कार्यस्थल और घर की रोज सफाई करें। लेकिन शाम को झाड़ू न लगाएं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शाम को मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
- सुबह शाम मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आने की मान्यता है।
विज्ञापन