फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mahashivratri 2023 Do Pujan of Lord Shiva according to zodiac sign on This Mahashivaratri

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर राशिनुसार करें भगवान भोलेनाथ का पूजन, होगी मनोकामना पूरी

Fri, 17 Feb 2023 05:38 PM IST
श्वेता सिंह पं.मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 05:38 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार माना जाता है। इस तिथि पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वैदिक ज्तोतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव कुछ राशियों पर हमेशा ही अपनी विशेष कृपा रखते हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Do Pujan of Lord Shiva according to zodiac sign on This Mahashivaratri
महाशिवरात्रि पर राशिनुसार करें भगवान भोलेनाथ का पूजन - फोटो : iStock

विस्तार

Mahashivratri 2023:  हिंदू धर्म के त्योहारों में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। शिवभक्त इस पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन व्रत रखते हुए शिवमंदिर में जाकर भोलनाथ और मां पार्वती की पूजा-उपासना और जलाभिषेक किया जाता है। भगवान शिव अनेक तरह की परेशानियों से अपने भक्तों कि रक्षा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार माना जाता है। इस तिथि पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वैदिक ज्तोतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव कुछ राशियों पर हमेशा ही अपनी विशेष कृपा रखते हैं। 

विज्ञापन

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को गाय के घी और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवनस्तर उत्तम बना रहेगा। 
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन दूध, शहद  मिलाकर शिवजी का पूजन करना चाहिए। इससे सफलता प्राप्त हासिल होगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक लंबे वक्त से बीमार हैं तो उन्हें शिवलिंग पर दूध में भांग और शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: शिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को गंगाजल में केसर, दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे लंबे वक्त से चले आ रहे है विवाद समाप्त हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मुकदमें में विजय प्राप्त करने के लिए गन्ने का रस और नींबू मिलाकर शिवजी पर अर्पित करना चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन घी, दही मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा। 
तुला राशि: महाशिवरात्रि के पर्व पर तुला राशि के जातकों को पंचामृत से शिवपूजन करना चाहिए इससे आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। 
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन दूध, गाय का घी, शक्कर, केसर मिलाकर पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से संकटो से मुक्ति मिल जाती है। 
धनु राशि: शिवरात्रि के पावन पर्व पर धनु राशि के जातकों को दही, शहद मिलाकर महादेव की पूजा करनी चाहिए। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। 
मकर राशि: मकर राशि के जातक यदि विरोधी को परास्त करना चाहते हैं तो उन्हें शिवरात्रि के दिन दूध, गंगाजल और शक्कर से शिवजी की पूजा करनी चाहिए। 
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को बेल के रस और जल से शिवपूजन करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन और धनलाभ की प्राप्ति होती है। 
मीन राशि: मीन राशि के जातक यदि मान-सम्मान में वृद्धि करना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन गंगाजल, दूध और दही से पूजा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed