फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Magical rings in jyotish shastra snake surya ghode ki naal and kachue anguthi ke fayde disprj

Magical Rings: इन पांच अंगूठियों में अगर किसी को भी पहना, फिर दौलतमंद होने से कोई नहीं रोक सकता

Mon, 09 Sep 2024 05:39 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 09 Sep 2024 05:39 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में कुछ अंगूठियों का खास महत्व बताया गया है, जिनकी मदद से आप जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह सुख समृद्धी प्राप्त करने में भी आपकी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Magical rings in jyotish shastra snake surya ghode ki naal and kachue anguthi ke fayde disprj
पांच अंगूठियां जो बदल देती हैं किस्मत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Magical Rings In Jyotish Shastra: कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं लेती हैं। लोग बहुत कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगती है। दरअसल, कई बार ऐसा हमारे ग्रहों की खराब स्थिति के कारण भी होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन चीजों का समाधान बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसी अंगूठियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको धारण करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

विज्ञापन


इन अगूंठियों की मदद से आप जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह सुख समृद्धी प्राप्त करने में भी आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा इन अंगूठियों को धारण करने से आपको धन लाभ भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि यह खास अंगूठियां कौन सी हैं और इसके क्या लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन

 
सांप वाली अंगूठी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सांप वाली अंगूठी धारण करने से कालसर्प और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह ग्रहण दोष से भी मुक्ति दिलाने में मदद करता हैं। यही वजह है कि आपने कई बार ज्योतिषों को भी लोगों का सांप वाली अंगूठी पहनने की सलाह देते हैं। लेकिन सांप वाली अंगूठी पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि चांदी, तांबे या अष्टधातु की ही अंगूठी पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछुए वाली अंगूठी
किस्मत चमकाने के लिए कछुए वाली अंगूठी पर भी लोगों का गहरा विश्वास देखा गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह अंगूठी व्यक्ति के जीवन में कई दोषों को शांत करने में मदद करती है। इसके अलावा इसे पहनने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि आती है। साथ ही धन-संपदा में भी बढ़ोतरी होती है।

नवग्रह अंगूठी
नवग्रह अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को अच्छी सेहत, सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसे पहनने से मन से नकारात्मक प्रभाव दूर चला जाता है। यह एक ऐसी अंगूठी है, जिसे बिना किसी ज्योतिषी की सलाह के भी पहना जा सकता है। लेकिन फिर भी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

घोड़े की नाल की अंगूठी
जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी भी पहनी जाती है। इससे शनि दोष दूर हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या चल रही हो, तो वह इस अंगूठी को धारण कर अपनी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकता है।

तांबे की अंगूठी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तांबे की अंगूठी पहनने से सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है। यह अंगूठी व्यक्ति को समाज में पद-प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाने का काम करती है। साथ ही तांबे में मौजूद औषधीय गुणों के चलते यह स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी होती है। तांबा धारण करने से ऊर्जा और बल, बुद्धि में भी वृद्धि होती है।




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। आपको बता दें कि इन उँगूठियों को धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed