Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए कौन से रंग होते हैं शुभ और किन रंगों से रहना चाहिए दूर? यहां जानिए सबकुछ
Kumbh Rashi Lucky Colour: कुंभ राशि के जातक बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव माने जाते हैं। इसलिए प्रकृति से जुड़े रंग भी इन्हे काफी पसंद आते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताया गया है, जो कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kumbh Rashi Lucky Colour: ज्योतिष शास्त्र की राशि चक्र में कुंभ राशि का स्थान ग्यारहवें नंबर पर आता है। कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि का प्रतीक चिन्ह कंधे पर एक घड़ा लिए हुए पुरुष को दर्शाया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के लोग आधुनिक और स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं। वायु राशि होने के कारण ये बहुत उत्साही और ऊर्जावान होते हैं। साथ ही शनि प्रधान राशि होने के कारण कुंभ राशि वाले लोगों का स्वभाव कभी-कभी कठोर भी हो जाता है। हालांकि शनि ग्रह के प्रभाव की वजह से ही कुंभ राशि के लोग न्यायप्रिय भी माने जाते हैं। कुंभ राशि के जातक बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव माने जाते हैं। इसलिए प्रकृति से जुड़े रंग भी इन्हे काफी पसंद आते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताया गया है, जो कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। यदि आप भी कुंभ राशि के जातक हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा...
जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
नीला रंग
कुंभ राशि वालों का स्वामी ग्रह शनि है, इसलिए इस वालों के लिए नीला रंग काफी शुभ माना जाता है। कुंभ राशि के लोग आसमान की तरह विशाल हृदय वाले होते हैं और आसमान का रंग भी नीला होता है। ऐसे में यदि आपको किसी भी जरूरी काम के लिए जाना हो, तो शुभ परिणाम के लिए नीले रंग का वस्त्र धारण करके जाएं। सिर्फ नीला ही नहीं बल्कि नीले रंग से मिलते-जुलते रंग जैसे- फिरोजी, बैंगनी और आसमानी रंग भी कुंभ राशि के लिए शुभ होते हैं।
सफेद रंग
कुंभ राशि वालों के लिए सफेद रंग भी शुभ माना जाता है। ये रंग कुंभ राशि को संबल प्रदान करता है और उनके मनोबल को बढ़ाता है। साथ ही सफेद रंग इनके जीवन में हमेशा एक नई ऊर्जा का संचार करता है। भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने में भी ये रंग कुंभ राशि वालों के लिए बेहद भाग्यशाली माना जाता है।
जरूर पढ़ें:- कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
फिरोजी रंग
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, आध्यात्मिक उन्नति के लिए कुंभ राशि के जातकों के लिए फिरोजी रंग अत्यंत सहायक माना जाता है। जीवन में सही निर्णय लेने के लिए और सही राह दिखाने के लिए ये रंग आपको प्रेरित करता है।
कुंभ राशि वालों को इन रंगों से बचना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के लोगों को कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में पीला, लाल और भूरे रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। इन रंगों के प्रयोग से आपके जीवन में जीवन में नीरसता आ सकती है।