Astrology Tips : इस राशि के लोगों को कभी नहीं पहनना चाहिए लाल धागा,फायदे की जगह हो सकता है नुकसान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धार्मिक मान्यता के अनुसार हाथ में कलावा या लाल धागा बांधने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
- इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है।
- मंगल का रंग लाल होता है, तो लाल रंग बांधने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
- लाल रंग का धागा धारण करने से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।
किन राशि के जातकों को लाल धागा बांधना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि के जातकों को लाल धागा या कलावा बांधना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस राशि के जातकों को लाल धागा बांधने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। दरअसल मंगल और सूर्य देव को लाल रंग प्रिय है इसीलिए इन राशि के स्वामीग्रह होने के कारण लाल रंग का धागा इनके लिए शुभ रहता है।
किन राशि के जातकों को लाल धागा नहीं बांधना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनि देव को लाल रंग प्रिय नहीं है। यही कारण है कि शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल का दान किया जाता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के जातकों को लाल धागा या लाल रंग का कलावा नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा मीन राशि को भी लाल रंग का धागा नहीं पहनना चाहिए।
लाल रंग का धागा इस दिन बाँधें
लाल रंग का धागा मंगलवार को पहनना चाहिए। कलावा बांधने से ब्रह्मा जी की कृपा से कीर्ति, विष्णु जी की कृपा से रक्षा बल और शिवजी की कृपा से सभी संकटों से निजात मिलता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से धन, माता दुर्गा की कृपा से शक्ति एवं माता सरस्वती की कृपा से बुद्धि प्राप्त होती है।