फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Know the reason of not kept the shani dev idol in home and the right method of puja

Shani Dev: जानिए घर में क्यों नहीं रखी जाती है शनिदेव की मूर्ति, क्या है पूजा की सही विधि

Sat, 26 Feb 2022 08:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 08:02 AM IST
सार

शनि देव की मूर्ति को घर में नहीं रखा जाता। आइए जानते हैं आखिर भगवान शनिदेव की मूर्ति को घर में नहीं रखा जाता और मूर्ति की पूजा करने की सही विधि क्या है। 

विज्ञापन
Know the reason of not kept the shani dev idol in home and the right method of puja
Shani Dev: शनि देव को सभी ग्रहों में क्रूर और अशुभ छाया वाला ग्रह माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Dev: ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनि देव  व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं। शनि देव को सभी ग्रहों में क्रूर और अशुभ छाया वाला ग्रह माना गया है ,लेकिन ऐसा नहीं है। शनि देव कर्मप्रधान देवता हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में शनिदेव शुभ भाव में विराजमान है या फिर जातक अच्छे कर्म करता है तो शनिदेव की शुभ छाया रहती है। शनिदेव ऐसे जातकों को हमेशा धन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर जातक की कुंडली में शनि अशुभ भाव में विराजमान है या शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो तो कई तरह की परेशानियां आती हैं। इतना होने के बाद भी शनि देव की मूर्ति को घर में नहीं रखा जाता। आइए जानते हैं आखिर भगवान शनिदेव की मूर्ति को घर में नहीं रखा जाता और मूर्ति की पूजा करने की सही विधि क्या है। 

विज्ञापन

 

Know the reason of not kept the shani dev idol in home and the right method of puja
Shani Dev: ब्रह्मपुराण के अनुसार शनि देव को उनकी पत्नी ने क्रोध में आकर श्राप दिया था। - फोटो : istock

शनिदेव को मिला था श्राप 
ब्रह्मपुराण के अनुसार शनि देव को उनकी पत्नी ने क्रोध में आकर श्राप दिया था कि वह जिस पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे उनका अनिष्ट हो जाएगा। यही कारण है की गर में शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर नहीं रखी जाती, ताकि लोग उनकी कुदृष्टि से बचे रहें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Know the reason of not kept the shani dev idol in home and the right method of puja
Shani Dev: हमेशा मूर्ति के दाएं या बाईं ओर खड़े होकर शनि देव के दर्शन करने चाहिए।   - फोटो : istock

कैसे करें शनिदेव की मूर्ति पूजा

  • शनि देव की पूजा करते समय भी कभी भी उनकी मूर्ति के सीधे सामने खड़े होकर उनके दर्शन नहीं करने चाहिए।  
  • हमेशा मूर्ति के दाएं या बाईं ओर खड़े होकर शनि देव के दर्शन करने चाहिए।  
  • शनि देव की दृष्टि से बचने के लिए बेहतर है कि शनि देव की मूर्ति की बजाय उनके शिला रूप के दर्शन करने चाहिए।  
  • इसके साथ ही शनि देव की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करें, शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।  
  • जो श्रद्धालु गरीबों, असहायों की मदद करने और उनकी सेवा करते हैं उनसे भी शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed