सूर्य की तरह चंद्रमा भी प्रत्यक्ष देवता हैं। वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से यदि देखें तो चंद्रमा नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद दूसरा ग्रह है। इसे मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, आदि का कारक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो भगवान शिव ने उन्हें अपने सिर पर धारण किया हुआ है। उन्हें जल तत्व का देवता कहा गया है।
चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए आज सोमवार को करें ये महाउपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.
चंद्रमा को संतुलित करना हो या फिर बली बनाकर उसकी शुभता पानी हो, दोनों ही चीजों के लिए रत्न भी एक कारगर उपाय है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में नहीं है, आप किसी योग्य ज्योतिष की परामर्श से सोमवार के दिन चंद्र दर्शन एवं विधि—विधान से पूजन कर मोती धारण कर सकते हैं।
2.
सोमवार के दिन चंद्र कृपा पाने के लिए चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें।
3.
चंद्र की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब, असहाय लोगों में दान करें।
शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
4.
सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र कृपा प्राप्त होती है।