फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए आज सोमवार को करें ये महाउपाय

Mon, 27 May 2019 09:56 AM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Mon, 27 May 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
know best astro remedies for moon
चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय

सूर्य की तरह चंद्रमा भी प्रत्यक्ष देवता हैं। वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से यदि देखें तो चंद्रमा नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद दूसरा ग्रह है। इसे मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, आदि का कारक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो भगवान शिव ने उन्हें अपने सिर पर धारण किया हुआ है। उन्हें जल तत्व का देवता कहा गया है।



ज्योतिष के अनुसार मन में अत्यधिक बेचैनी रहना, मां का लगातार बीमार रहना, घर के जल स्रोतों का सूख जाना और मानसिक रूप से परेशान रहना आदि चंद्रदोष की निशानी है। कुंडली में चंद्र दोष के कारण जातक के घर में क्लेश, उसकी शारीरिक दुर्बलता, आर्थिक संकट जैसी समस्याएं सामने आती हैं। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में नहीं है तो आज कुछ सरल उपायों को करके चंद्रदेव की कृपा पा सकते हैं — 

know best astro remedies for moon
चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय

1.
चंद्रमा को संतुलित करना हो या फिर बली बनाकर उसकी शुभता पानी हो, दोनों ही चीजों के लिए रत्न भी एक कारगर उपाय है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में नहीं है, आप किसी योग्य ज्योतिष की परामर्श से सोमवार के दिन चंद्र दर्शन एवं विधि—विधान से पूजन कर मोती धारण कर सकते हैं। 

know best astro remedies for moon
चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय

2.
सोमवार के दिन चंद्र कृपा पाने के लिए चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
know best astro remedies for moon
चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय

3.
चंद्र की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब, असहाय लोगों में दान करें।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)

विज्ञापन
know best astro remedies for moon
चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय

4.
सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र कृपा प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed