फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Transit 2020: अगर आपकी कुंडली में केतु है अशुभ तो आएंगी ये मुसीबतें

Wed, 23 Sep 2020 11:21 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Ketu Transit 2020 know bad effects of Ketu and its remedies
केतु राशि परिवर्तन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

केतु आज धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। केतु का गोचर बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक माना जाता है। केतु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। ज्योतिष में केतु देव को छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। इनका कोई अपना वास्तविक आकार या स्वरूप नहीं है। ज्योतिष गणना के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में केतु मजबूत हैं, तो आपके लिए ये बेहद ही शुभ परिणामकारी होंगे। लेकिन अगर केतु की अशुभ दशा आपके ऊपर है तो ये आपके लिए संकटकारी हो सकते है। केतु की अशुभ स्थिति को आप बिना कुंडली देखे ऐसे पता लगा सकते हैं..

Ketu Transit 2020 know bad effects of Ketu and its remedies
पैरों में होती है तकलीफ - फोटो : सोशल मीडिया

पैरों में होती है तकलीफ
अगर केतु देव आपकी कुंडली में अशुभ हैं तो ये आपके पैरों में तकलीफ देते हैं। अशुभ केतु के कारण आपको वाहन दुर्घटना में पैर में चोट लग सकती है अथवा आपको पैरों में दर्द की शिकायत भी रह सकती है। धार्मिक मान्यता है कि केतु का सिर नहीं है बल्कि धड़ (सिर से नीचे का हिस्सा) है। इसलिए यदि वे अशुभ होते हैं तो शरीर के निचले हिस्से को प्रभावित करते हैं। अशुभ राहु के कारण मूत्राशय से जुड़ी परेशानी और जोड़ों में दर्द की शिकायत भी रहती है।

Ketu Transit 2020 know bad effects of Ketu and its remedies
मन रहता है परेशान - फोटो : Demo Pic

मन में रहता है भटकाव
अगर आपकी कुंडली में केतु देव अशुभ स्थिति में होते हैं तो यह आपको मानसिक रूप से अस्थिर करते हैं। आप लक्ष्यविहीन होकर इधर-उधर भटकने पर मजबूर हो जाते हैं। अनेक परेशानियों के कारण आपको मानसिक तनाव भी रहता है। राहु के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति कानूनी मुकदमे में भी फंस जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Transit 2020 know bad effects of Ketu and its remedies
केतु के अशुभ होने पर होती है धन हानि - फोटो : www.pexels.com

आर्थिक परेशानी और व्यापार में घाटा
अगर कुंडली में केतु की स्थिति ठीक न हो तो जातक के आर्थिक जीवन में परेशानियां आती हैं। धन हानि की संभावना रहती है। व्यापार में घाटा होता है। साथ ही आपके हाथ से कई अच्छे अवसर निकल जाते हैं। अगर आपके हाथ से पति की दौलत निकल जाए या फिर पैतृक संपत्ति न मिल पाए तो यह भी केतु के कमजोर होने का संकेत है।

विज्ञापन
Ketu Transit 2020 know bad effects of Ketu and its remedies
केतु देव - फोटो : अमर उजाला
मेहनत का नहीं मिलता फल
अगर आपकी मेहनत का वास्तविक फल आपको नहीं रहा है तो समझिए आपकी कुंडली में केतु की स्थिति शुभ नहीं है। आप कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन आपको वह परिणाम नहीं मिलेगा, जिसकी आप आशा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed