फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   karwa chauth 2021 date moonrise timing puja shubh muhurat and moon rise time in delhi panjab noida mumbai and lucknow

Karwa Chauth 2021 Date Moonrise Timing: करवा चौथ आज, जानें आपके शहर में कब दिखाई देगा चांद

Sun, 24 Oct 2021 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Oct 2021 07:21 AM IST
सार

karwa chauth 2021 date moonrise timing: करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट पर रहेगा। हालांकि अलग-अलग जगहों पर चांद के निकलने का समय थोडा आगे पीछे रहेगा।

विज्ञापन
karwa chauth 2021 date moonrise timing puja shubh muhurat and moon rise time in delhi panjab noida mumbai and lucknow
karwa chauth 2021: ज्योतिषी शास्त्र के नजरिए से करवा चौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2021 Date Moonrise Timing And Puja Shubh Muhurat: आज करवा चौथ का व्रत है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथा व्रत विशेष रूप से उत्तर भारत में सुहागिन महिलाएं  रखती हैं। सुबह से ही इसकी तैयारियां चलने लगती हैं और रात को चांद के दर्शन और पूजा करते हुए अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ में आसपास की सभी महिलाएं एक जगह पर एकत्र होकर करवा माता की पूजा करते हुए उनकी कथा सुनती हैं फिर उसकेक बाद चांद के निकलने का इंतजार रहता है। जैसे ही चांद के दर्शन होते हैं महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति और परिवार के लिए चंद्रदेव से समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन


 करवा चौथे के दिन हर जगह चांद के निकलने का समय अलग-अलग होता है। कहीं पर चांद के दर्शन जल्दी हो जाते हैं, तो कहीं इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको करवा चौथ की रात को अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने का क्या समय होगा इस बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


karwa chauth 2021 moonrise timing and puja shubh muhurat:
इस वर्ष करवा चौथ का व्रत विशेष योग में मनाया जा रहा है। ज्योतिषी शास्त्र के नजरिए से करवा चौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है।
करवा चौथ पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर 2021 को शाम के समय यानी 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात के लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट पर रहेगा। हालांकि अलग-अलग जगहों पर चांद के निकलने का समय थोडा आगे पीछे रहेगा। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में चांद के निकलने का समय....  


करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time)
Karwa Chauth 2021 Moonrise Time  24 October

नोएडा- 08 बजकर 06 मिनट पर
गाजियाबाद- 08 बजकर 06 मिनट पर

दिल्ली- 08 बजकर 07 मिनट पर
हरियाणा- 08 बजकर 10 मिनट पर

चंडीगढ़- 08 बजकर 03 मिनट पर
लुधियाना- 08 बजकर 07 मिनट पर

मेरठ- 08 बजकर 03 मिनट पर
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट पर

कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर
प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर

इंदौर- 08 बजकर 56 मिनट पर
मुरादाबाद– 07 बजकर 58 मिनट पर
  
मुंबई – 08 बजकर 45 मिनट पर
कोलकाता – 07 बजकर 34 मिनट पर

जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट पर
पटना – 07 बजकर 46 मिनट पर
यमुनानगर, हरियाणा – 08 बजकर 08 मिनट पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed