जब आप व्यवसाय शुरू करने की सोचता है तो सबसे पहले यही उलझन रहती है कि आखिर कौन सा व्यवसाय किया जाए। ऐसी चिंता का होना भी स्वभाविक है क्योंकि व्यवसाय में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में सही व्यवसाय का चुनाव नहीं किया जाए तो लाभ की बजाय भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस अंक में प्रसतुत है सूर्य की स्थिति के अनुसार आपके लिए कौन सा व्यवसाय करना फायदेमंद होगा। सूर्य को सामान्य रूप से सरकार और सरकारी क्षेत्र का स्वामी माना गया है।
इसलिए कुण्डली में सूर्य बलवान होने पर माना जाता है कि व्यक्ति सरकारी नौकरी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े क्षेत्र से धन लाभ प्राप्त कर सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सूर्य सिर्फ सरकारी नौकरी की स्थिति को बताता है। अगर आपकी कुण्डली के पहले घर में वृष राशि है यानी आपका लग्न वृष है और सूर्य चौथे घर में बैठा तो आप लकड़ी से संबंधित व्यवसाय में सफल होंगे।
चौथे घर में जो ग्रह बैठा है उस पर सूर्य की दृष्टि होने पर भी लकड़ी से संबंधित व्यवसाय में कामयाबी मिलती है। अगर आप होटल या बिजली से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करना चाहते हैं तो देखिए की आपकी कुण्डली में सूर्य और मंगल के बीच आपसी संबंध है या नहीं।
सूर्य और मंगल एक दूसरे के साथ दसवें घर में हों या दोनों एक दूसरे को देख रहे हों अथवा दोनों एक दूसरे की राशि में बैठे हैं तो इसे अग्नि से संबंधित कारोबार के लिए अनुकूल माना जाता है। इस स्थिति में ईंट का कारोबार भी फायदेमंद होता है। मंगल के समान ही केतु के साथ सूर्य का संबंध हो तब भी व्यक्ति अग्नि से संबंधित कारोबार से खूब धन कमाता है।
सूर्य आपकी कुण्डली में नवमें घर में बैठा है अथवा सूर्य के साथ गुरू भी कुण्डली में बैठा है तो व्यक्ति प्रबंधन के कार्य में कामयाब होता है। ऐसे व्यक्ति धार्मिक पुस्तकों, धार्मिक अनुष्ठानों, कथावचन तथा धार्मिक विषयों से संबंधित वस्तुओं के कारोबार से जीवन में कामयाबी की ओर आगे बढ़ सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।