बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

वृष वार्षिक व्यवसाय राशिफल 2019

ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य

व्यवसाय
जब चीजें आपके पक्ष में काम नहीं करतीं तो परेशान और उत्तेजित होने के बजाय प्रवाह के साथ जाना बेहतर रहता है। 2019 की पहली तिमाही के दौरान इस बात का अनुसरण करना शुभ रहेगा। आप में से कुछ वर्ष की पहली तिमाही के दौरान व्यस्त कार्यक्रम, नौकरी में चल रहे दबाव और कार्यक्षेत्र पर मंथन का अनुभव कर सकते हैं। 15 अप्रैल के बाद स्थिति में सुधार संभव है। 2019 की दूसरी तिमाही में कई लोगों की किस्मत अच्छी है। आप में से अधिकांश को नवीन अवसर प्राप्त होंगे। जो चीजें अभी तक स्थिर थीं अब गति प्राप्त करेंगी। व्यक्तिगत दबाव के साथ-साथ कार्य क्षेत्र के मुद्दे जून 2019 के अंत में एक बार फिर सिर उठा सकतें हैं, जो आप में से कुछ को परेशान कर सकतें हैं। जुलाई 2019 के मध्य के बाद प्रगति और लाभ का मार्ग प्रशस्त रहेगा।

2019 की दूसरी छमाही के दौरान आप में से अधिकांश के लिए व्यापारिक एवं व्यावसायिक विकास संभव है। क्रिएटिव विचार मध्य अप्रैल और मध्य अगस्त 2019 के बीच व्यावसायिक विकास में प्रगति प्रदान कर सकते हैं। साझेदारी में काम सरल नहीं होगा किन्तु यही सफलता की कुंजी है। भागीदारों के साथ संयुक्त क्षेत्र में काम करके आप लाभ उठा सकते हैं। नवंबर की शुरुआत के साथ नौकरी में गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन रुझानों को गंभीरता से लेना ही श्रेयकर रहेगा। नवंबर 2019 विकास और विस्तार के एक नए चरण में आ जाएगा। नए कार्य क्षेत्रों में अवसर संभव है क्योंकि आप निर्णायक, कड़ी मेहनत और काम पर केंद्रित होंगे। वर्ष के अंत तक करियर क्षेत्र अधिक व्यस्त हो सकता है।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें   
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 26 अक्तूबर 2026: कर्क, सिंह और कन्या राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

26 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
24 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed