फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: तिहाड़ में गैंगस्टर की संदिग्ध मौत; UP में वाल्मीकि जयंती पर अवकाश; नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 26 Oct 2026 06:11 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 Oct 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 October 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज सोमवार, 26 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान अर्नब की दस्तक से पहले ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जहां हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजा-पाठ करेंगे। उधर, महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी तट पर 517 लोगों ने एक साथ शंखनाद कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, पंजाब के 30 गांवों में बीमारी से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर शादियां तय किए जाने और ग्रामीणों के सामाजिक बहिष्कार का मुद्दा भी चर्चा में है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...

 
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 October 2026 Updates on amar ujala
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा - फोटो : Amar Ujala Graphics
अर्नब की दस्तक से पहले ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अर्नब 28 अक्तूबर को आंध्र के तट से टकरा सकता है। चक्रवात के असर से यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत 15 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 October 2026 Updates on amar ujala
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध हालत में मौत
बाहरी दिल्ली के नामी गैंगस्टर नफे सिंह उर्फ मंत्री की देश की सबसे बड़ी तिहाड़ जेल की हाई सिक्यूरिटी वार्ड में संदिग्ध हालत में मौत होने का सामने आया है। तबीयत खराब होने पर उसे हरी नगर स्थित दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 October 2026 Updates on amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
वाल्मीकि जयंती आज: यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को सीएम बिठूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे और महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रवासियों को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 October 2026 Updates on amar ujala
नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : पीटीआई वीडियो ग्रैब
नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद
सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह से पहले नासिकमें एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। गोदावरी नदी के तट पर 517 श्रद्धालुओं ने एक साथ शंखनाद कर गिनीज विश्व रिकॉर्ड खिताब अपने नाम किया। यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed