बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

ऐसे योग बना देते हैं व्यक्ति को धनवान और समृद्घ

टीम डिजिटल

हर व्यक्ति धनवान और समृद्घ बनना चाहता है। लेकिन किस्मत जिसका साथ देती है वही धनवान बन पाता है। ज्योतिषशास्त्र में कुछ योग ऐसे बताए गए हैं जो कुण्डली में होने पर किस्मत एक न एक दिन जरूर चमकती है और व्यक्ति धनवान बनता है। देखिए क्या आपकी जन्मपत्री में हैं ऐसे योग।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनकी जन्मपत्री मे बुध कन्या या मिथुन राशि में पांचवें घर में और मंगल एवं चन्द्रमा ग्यारहवें घर में होता है उनकी कुण्डली में धन योग बनता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। इनके पास काफी संचित धन होता है।

शनि महाराज कुण्डली के पांचवें घर में मकर या कुंभ राशि में बैठे हों और बुध के साथ मंगल ग्यारहवें घर में विराजमान हो तब बहुत ही शुभ योग बनता है। ऐसा योग कन्या और तुला राशि वालों की कुण्डली में बनता है।

मेष राशि वालों की कुण्डली में सूर्य सिंह राशि में बैठा हो। मंगल के साथ चन्द्रमा ग्यारहवें घर में हो, तो इस स्थिति में धन योग निर्मित होता है।

जिनकी जन्मपत्री में सूर्य लग्न स्थान में बैठा हो और उससे पांचवें और सातवें स्थान में गुरू बैठा हो तो व्यक्ति धनवान बनता है। विवाह के बाद यह अधिक उन्नति करते हैं।

शनि का कुंभ या मकर राशि में पहले, चौथे, पांचवें, सातवें और दसवें स्थान में होना आर्थिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। लेकिन सातवें घर में बैठा शनि वैवाहिक जीवन में परेशानी देता है।

कुण्डली में शुक्र का तुला और वृष में होना एवं गुरू का धनु और मीन में होना भी शुभ फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

Recommended

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग का संयोग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
05 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed