बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सितारे कहते हैं, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की कुर्सी डांवाडोल?

टीम डिजिटल

छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने की 11 और 19 तारीख को विधान सभा का चुनाव होने जा रहा है। किसके पास होगी छत्तीसगढ़ की कमान यह मतगणना के बाद 8 दिसम्बर को तय हो जाएगा। लेकिन चुनाव से पहले सितारों की चाल से पता करते हैं कि इस समय किसका पलड़ा भारी है।

वर्तमान में भाजपा के रमन सिंह छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री हैं जो 2003 से सत्ता संभाल रहे हैं। इस समय रमन सिंह को चुनावी अखाड़े में चुनौती देने के लिए कांग्रेस की ओर से सबसे मजबूत दावेदार चरणदास महंत हैं। इन दोनों में जिस तरह से चुनावी दंगल में एक दूसरे को मात देने की होड़ है कुछ इसी प्रकार की स्थिति इन दोनों नेताओं की कुंडली में भी बनी हुई है।

दोनों के ही सितारे मजबूत स्थिति में हैं फर्क है तो बस उन्नीस और बीस का। ऐसे में छत्तीसगढ़ का चुनाव बड़ा ही रोमांचक रहने वाला है। ज्याोतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा के अनुसार चरण दास की कुण्डली देखने से पता चलता है कि इन दिनों इनकी चन्द्रमा में चन्द्रमा की ही दशा चल रही है। कुंभ लग्न की इनकी कुंडली में चन्द्रमा अपनी राशि में गुरू के साथ शत्रु स्थान में बैठा है।

गुरू आय स्थान में अपनी राशि को देख रहा है तथा लग्न स्थान पर भी गुरू की दृष्टि है। जो शुभ स्थिति को दर्शा रहा है। शत्रु स्थान के बलवान होने के कारण महंत चुनाव में अपना दम खम दिखाएंगे और विपक्षी दल पर भारी पड़ेंगे।

रमन सिंह के सितारे इन दिनों कमजोर चल रहे हैं। धनु लग्न की इनकी कुंडली में 2012 के अंतिम मास से गुरू में शनि की दशा चल रही है। शनि इनकी कुण्डली में अस्त है और इसकी दृष्टि भी प्रतिकूल दिख रही है। यही कारण है कि इन बीते कुछ दिनों में मध्यप्रदेश में कई अप्रिय घटनाएं हुई हैं। शनि की दृष्टि आठवें घर पर होना अप्रत्याशित परिणाम का संकेत दे रही है।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 09 अक्तूबर: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed