शिक्षा
छात्रों के लिए 2019 लाभ और चुनौतियों भरा साल है। छात्र विपरीत प्रभावों के कारण अध्ययन मार्ग से विचलित हो सकतें हैं। अच्छी शैक्षिक प्रगति को बनाए रखने के लिए सुस्ती और आलस्य से पीछा छुड़ाकर, कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। भविष्य में अध्ययन संबंधी योजना बनाने, चर्चा करने और विचारों और प्रथाओं को स्थापित करने का समय है, जो आपको जीवन में आगे ले जाएगा। वर्ष के उत्तरार्ध के दौरान उपकरण, तकनीकों का प्रयोग कैसे और कब करना है, इसका ज्ञान अर्जित करना आवश्यक है। आप सबको बताएं कि आप क्या कर रहे हैं, यह समय उसके लिए उचित नहीं है। परिस्थिति और तथ्यों के आधार पर ही कोई बात साझा करें।