मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत अत्यंत ही शुभ, सफल और लाभप्रद कही जाएगी। इस दौरान इस राशि के जातकों को रोजी-रोजगार में मनचाही सफलता मिलेगी। इस दौरान व्यापारियों को पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। चीजें भले ही आपके पक्ष में हों लेकिन आपको धन के लेनदेन या फिर किसी योजना में निवेश बड़ी सावधानी के साथ करने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप माह की शुरुआत से अपनी ऊर्जा, समय और धन आदि का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके कार्य उम्मीद के अनुसार सफल होंगे।
मकर राशि के जो जातक रोजी-रोजगार से जुड़े बड़े फैसले लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए और इसके लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए। छात्र वर्ग को माह के पूर्वार्द्ध में मनचाही सफलता की प्राप्ति संभव है। मकर राशि के जातकों माह के मध्य से उत्तरार्ध तक कामकाज में विशेष सावधानी की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान नेगेटिविटी से बचें तथा अपने से वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें। इस दौरान सौभाग्य का साथ कम मिल पाएगा इसलिए अपने कार्य धैय और विवेक के साथ करें। सेहत और संबंध दोनों ही दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत कहा जाएगा। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें तथा सेहत संबंधी समस्याओं को इग्नोर करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।