यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कार्यों में कई बार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक सोच और तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें, यह सफलता और उन्नति में सहायक होगा।
आर्थिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा, धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। स्थायी संपत्ति के विस्तार में भाग्य साथ देगा। जमीन एवं मकान का स्वामित्व प्राप्त कर सकते हैं।
नये रिश्ते जुड़ेंगे। परिवार में आपसी सहयोग एवं ताल-मेल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में महत्व और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को उन्नति का अवसर मिल सकता है।
व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ में वृद्धि होगी। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, बैंकिंग, बीमा, इंजीनियरिंग, हवाई सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।