बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

9 जनवरी के जातकों लिए वर्ष लाभप्रद रहेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

जिन लोगों का जन्मदिन 9 जनवरी है उन्हें बहुत-बहुत बधाई। ज्योतिषशास्त्री पं. विनोद त्यागी कहते हैं इस वर्ष ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने पर ज्ञात होता है कि यह वर्ष आपके लिए नयी दिशा और नयी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए अनुकूल रहेगा। नये-नये लोगों से जान-पहचान होगी जिसका आपको कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन में लाभ मिल सकता है।

सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता की संभावना रहेगी। सरकारी टेंडर के लिए प्रयास करने वालों को कामयाबी मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन में पिता एवं पिता समान व्यक्ति से भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं अथवा जहां सरकारी नियमानुसार प्रोन्नति की प्रणाली हैं ऐसे संस्थान में काम करने वालों को उन्नति का मौका मिल सकता है।  

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पिछले साल से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप अच्छी सफलता मिलेगी। विदेश सेवा, चिकित्सा, सेना, इंजीनियरिंग, विज्ञान,शोध आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। धातु एवं औषधी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए वर्ष विशेष लाभप्रद रहेगा अन्य व्यवसाय वालों के लिए भी साल लाभप्रद रहने की संभावना है।
विज्ञापन

Recommended

धैर्यवान राशियां: मुश्किल वक्त का भी डटकर सामना करती हैं ये 3 राशियां, सहनशीलता और धैर्य है इनकी ताकत

07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
05 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed