फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Guru Gochar 2023 Jupiter Transit In Aries guru chandal yog lal kitab ke upay according to Zodiac Signs

Guru Gochar 2023: राहु के साथ मिलकर बना गुरु चांडाल योग, कर लें लाल किताब के ये अचूक उपाय

Sun, 23 Apr 2023 12:34 PM IST
आशिकी पटेल शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 23 Apr 2023 12:34 PM IST
सार

Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल 2023 को सुबह बृहस्पति ग्रह ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। वहां पहले से ही विराजमान राहु, सूर्य और बुध ग्रह के साथ उसका संयोग हुआ।

विज्ञापन
Guru Gochar 2023 Jupiter Transit In Aries guru chandal yog lal kitab ke upay according to Zodiac Signs
राहु के साथ मिलकर बना गुरु चांडाल योग, कर लें लाल किताब के ये अचूक उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल 2023 को सुबह बृहस्पति ग्रह ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। वहां पहले से ही विराजमान राहु, सूर्य और बुध ग्रह के साथ उसका संयोग हुआ। यहां राहु ने सूर्य के साथ मिलकर सूर्य ग्रहण योग और बृहस्पति के साथ मिलकर गुरु चांडाल योग बनाया है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जा रहा है। ऐसे में राशि के अनुसार लाल किताब के अचूक उपाय करें और निश्चिंत रहें।

विज्ञापन


Shani Vakri 2023: कुंभ राशि में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

विज्ञापन


मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में यह योग बना है। गाय व सफाई कर्मियों की सेवा करनी चाहिए।
वृषभ राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में यह योग बना है। बहुत ज्यादा बोले नहीं। साधुओं की सेवा करें।
मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में यह योग बना है। गरीबों की हर संभव मदद करें। संबंधों को बना कर रखें। पीपल के पौधे को जल चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में यह योग बना है। अपने श्रम और कर्म पर ही भरोसा रखें। माथे पर केसरिया तिलक लगाएं।
सिंह राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में यह योग बना है। रोजाना मंदिर जाएं। चावल को जल में प्रवाहित करें।
कन्या राशि : आपकी राशि के 8वें भाव में यह योग बना है। राहु से संबंधित जैसे गेहूं, सत्तू व नारियल को बहते जल में प्रवाह करें या घी, आलू व कपूर मंदिर में दान करें।
तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में यह योग बना है। भगवान शिव की आराधना करें। पत्नी से संबंध अच्छे रखें।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के 6ठे भाव में यह योग बना है। बहन, मौसी, बुआ से अच्छा व्यवहार रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
धनु राशि : आपकी राशि के 5वें भाव में यह योग बना है। संतान को दु:खी न करें। गुरु का दान करें।
मकर राशि : आपकी राशि के 4थे भाव में यह योग बना है। बहन, पत्नी और मां का सम्मान करें। दूध का दान करें।
कुंभ राशि : आपकी राशि के 3रे भाव में यह योग बना है। माता दुर्गा की पूजा करें। भाई बहनों से संबंध बनाकर रखें।
मीन राशि : आपकी राशि के 2रे भाव में यह योग बना है। मंदिर में दूध अर्पित करें। माता लक्ष्मी की पूजा करें।


लाल किताब के अचूक उपाय
  • सदा सत्य बोलें और अपने आचरण को शुद्ध रखें।
  • सदा पिता, दादा और गुरु का आदर कर उनके पैर छुएं।
  • गुरुवार के दिन पीली वस्तु का सेवन करें।
  • प्रतिदिन को घर में धूप-दीप देते रहें।
  • प्रतिदिन प्रात: और रात्रि को कर्पूर जलाएं।
  • गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन नमक का सेवन न करें।
  • घर के बर्तन आदि वस्तुएं पीतल की रखें।
  • गाय को हरी घास खिलाएं और गरीबों को दान दें।
  • नित्य पीपल में जल चढ़ाएं, बरगद के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध डालें या नित्य केले के पेड़ की पूजा करें।
  • प्रतिदिन या कम से कम 43 दिनों तक के लिए माथे पर केसर, हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं।
  • तिजोरी या ईशान कोण में हल्दी की गांठ को किसी सफेद कपड़े में बांधकर रखें।

Mercury Retrograde: बुध ग्रह मेष राशि में हुए वक्री, जानिए इसका सभी राशियों के ऊपर कैसा पड़ेगा प्रभाव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed