फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Guru Gochar 2023 in mesh rashi will make gajlaxmi rajyog good luck for these zodiac sign in hindi

Gajalakshmi Yog 2023: नए साल में बनने जा रहा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Sun, 01 Jan 2023 10:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 Jan 2023 10:17 AM IST
सार

Gajlaxmi Rajyog 2023: बृहस्पति जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका शुभ और अशुभ असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। 22 अप्रैल को जब गुरु मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। 

विज्ञापन
Guru Gochar 2023 in mesh rashi will make gajlaxmi rajyog good luck for these zodiac sign in hindi
नए साल 2023 में बन रहा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Guru Gochar 2023, Gajlaxmi Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा उनमें शनि, राहु-केतु और गुरु बृहस्पति प्रमुख हैं। आज हम गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की बात करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का विशेष स्थान होता है। गुरु बृहस्पति को सुख, वैभ, धन, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह का कारण माना जाता है। साल 2023 में देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को अपनी खुद की राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका शुभ और अशुभ असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। 22 अप्रैल को जब गुरु मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कौन सी वो भाग्यशाली राशियां हैं... 

विज्ञापन


जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
विज्ञापन

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष
साल 2023 में गुरु के गोचर से गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जिसका शुभ असर मेष राशि के जातकों पर होगा। मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। इन्हें करियर में सफलता के नए आयाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कारोबारियों को इस योग से आर्थिक लाभ होंगे। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-शांति आएगी। 


मिथुन
गुरु के मेष राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ होगा। गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों को धन-सुख में वृद्धि पहुंचाएगा। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। इस साल आपके आय में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु
नए साल में गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि के लोगों को अचानक धन लाभ मिलेगा। कारोबार में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। इस साल लव लाइफ बेहतर होगी। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये अनुकूल समय है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed