फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   great Conjunction December 2020 interesting facts of great Conjunction

आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, गुरु-शनि की होगी महायुति

Mon, 21 Dec 2020 10:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 21 Dec 2020 10:51 AM IST
सार

  • 21 दिसंबर को गुरु-शनि का होगा ग्रेट कंजक्शन
  • 397 साल बाद दिखाई देगा यह नजारा
  • आकाश में दक्षिण-पश्चिम दिशा में देख सकते हैं यह नजारा

विज्ञापन
great Conjunction December 2020 interesting facts of great Conjunction
शनि और गुरु का महासंयोग 2020 - फोटो : SELF

विस्तार

21 दिसंबर को गुरु और शनि ग्रह का महासंयोग होने जा रहा है। आकाश में इस खगोलीय घटना का बेहद अद्भुत और शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यह साल 2020 की बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक होगी। गुरु-शनि का महासंयोग लगभग 397 साल देखने को मिलेगा। ऐसा महासंयोग साल 1623 में बना था जब ये दोनों बेहद करीब थे। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार 21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि एक-दूसरे से मिलते हुए प्रतीत होंगे। खगोल विज्ञान में इस घटना को महायुति या ग्रेट कंजक्शन के नाम से जाना जाता है। इसे क्रिसमस स्टार के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

great Conjunction December 2020 interesting facts of great Conjunction
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay

आकाश में ऐसे देख सकते हैं यह नजारा
21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात होती है और इस रात में गुरु-शनि का मिलन होने वाला है। आकाश में यह नजारा आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में देख सकते हैं। इस बड़ी घटना को नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। इसके साथ यह ग्रेट कंजक्शन दूरबीन से साफ और टेलिस्कोप के माध्यम से बहुत ही खूबसूरत नजर आ सकता है।


दोनों ग्रहों के बीच महज 0.1 डिग्री का रह जाएगा फासला
गुरु-शनि के ग्रेट कंजक्शन के दौरान दोनों ग्रहों के बीच केवल 0.1 डिग्री का फासला रह जाएगा। ऐसे में विशाल ग्रह गुरु और छल्लायुक्त ग्रह शनि एक दूसरे में मिलते हुए प्रतीत होंगे। इस घटना को 21 दिसंबर की शाम 5:30 से आधे से एक घंटे तक देखा जा सकेगा। 

great Conjunction December 2020 interesting facts of great Conjunction
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay

साल 2080 में भी होगा ठीक ऐसा ही ग्रेट कंजक्शन
इससे पहले ग्रेट कंजक्शन 31 मई 2000 को हुआ था, लेकिन तब सूर्य के नज़दीक होने के कारण इसे ठीक से नहीं देखा जा सका था। अब अगले ग्रेट कंजक्शन 5 नवम्बर 2040, उसके बाद 10 अप्रैल 2060 और 15 मार्च 2080 को होंगे। इनमें 2080 वाला ग्रेट कंजक्शन 21 दिसम्बर 2020 को होने वाले कंजक्शन जैसा होगा।


ऐसे बनता है ग्रेट कंजक्शन
सौर मंडल का पांचवां ग्रह बृहस्पति और छटा ग्रह शनि निरंतर सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं। गुरु की एक परिक्रमा लगभग लगभग 11.86 साल में हो पाती है तो शनि को लगभग 29.5 साल लग जाते हैं। परिक्रमा समय के इस अंतर के कारण लगभग हर 19.6 साल में ये दोनों ग्रह आकाश में साथ दिखने लगते हैं, जिसे ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed