फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Grah Gochar September 2022 shukra budh surya guru rashi parivartan in september

Grah Gochar September 2022: सितंबर में किस ग्रह की बदलेगी चाल, कौन होगा वक्री? जानिए क्या होगा इसका प्रभाव

Fri, 09 Sep 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 09 Sep 2022 05:01 PM IST
सार

Grah Gochar September 2022: इस साल सितंबर माह में भी कई बड़े ग्रह परिवर्तन करने वाले हैं, जिसके कारण विभिन्न राशियों में शुभ-अशुभ का योग भी बन रहा है। 

विज्ञापन
Grah Gochar September 2022 shukra budh surya guru rashi parivartan in september
सितंबर में किस ग्रह की बदलेगी चाल, कौन होगा वक्री? जानिए क्या होगा इसका प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Grah Gochar September 2022: दिन, सप्ताह या महीने के साथ ही समय-समय पर ग्रहों की चाल भी बदलती रहती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इन ग्रहों की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। राशि के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन से कुछ व्यक्तियों पर अच्छा तो कुछ लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस साल सितंबर माह में भी कई बड़े ग्रह परिवर्तन करने वाले हैं, जिसके कारण विभिन्न राशियों में शुभ-अशुभ का योग भी बन रहा है। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन से ग्रह हैं, जो इस महीने में राशि बदलेंगे और किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा... 

विज्ञापन

बुध ग्रह होंगे वक्री 
ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह 10 सितंबर को वक्री होने जा रहे हैं। इस वक्त बुध कन्या राशि में हैं और 10 सितंबर को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर बुध कन्या राशि में ही वक्री हो जाएंगे। 23 दिनों तक बुध उल्टी चाल में रहेंगे। यानी 10 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बुध ग्रह कन्या राशि में ही वक्री रहेंगे। बुध ग्रह का संबंध वाणी और बुद्धि से है। जब बुध ग्रह वक्री होंगे तो कन्या राशि वालों पर लोगों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य ग्रह में होगा बदलाव
सितंबर में ग्रहों के राजा सूर्य का भी राशि परिवर्तन होने वाला है। 17 सितंबर को सूर्य सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद सूर्य 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, तो इससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के साथ युति बनने से कई लोगों को इसका शुभ फल मिलेगा।

विज्ञापन

24 सितंबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर
इस माह में 24 सितंबर को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से सूर्य और बुध की युति रहेगी। ऐसे में जब शुक्र ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, तो त्रिग्रही योग होने से कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में कई परिवर्तन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed