{"_id":"5d00acf3bdec22071212efe0","slug":"keep-fengshui-cow-at-your-home-for-good-luck","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर फेंगशुई गाय रखने से मिलती है योग्य और गुणवान संतान","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
घर पर फेंगशुई गाय रखने से मिलती है योग्य और गुणवान संतान
Wed, 12 Jun 2019 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:15 PM IST
फेंगशुई गाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीजें है जिसे घर और दुकान पर रखने को शुभ माना जाता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए गाय को शुभ माना गया है। फेंगशुई में गाय का महत्व उतना ही जितना हिंदू धर्म-संस्कृति में। सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का प्रतीक रूप घर या दफ्तर कहीं भी स्थापित किया जा सकता है।
योग्य संतान प्राप्ति के लिए फेंगशुई गाय
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार परिवार में सौभाग्य की बढ़ाने के लिए गाय रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अपने बछड़े को दूध पिला रही गाय के प्रतीक रूप को घर में स्थापित करने से न सिर्फ योग्य संतान की प्राप्ति होती है, बल्कि ऐसी संतान को कभी धन का अभाव नहीं होता।
मानसिक शांति के लिए फेंगशुई गाय
चीनी गाय को घर पर रखने से व्यक्ति को अपने कठिन दौर में जूझने से शक्ति मिलती है। घर पर चीन गाय को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा पढ़ाई में एकाग्रता के लिए छात्रों के स्टडी टेबल पर रखना चाहिए।