Fengshui Tips: नए साल पर चाहते हैं तरक्की, तो घर में रखें फेंगशुई से जुड़ी ये वस्तुएं
फेंगशुई की मान्यता के अनुसार घर में फेंगशुई से जुडी सकारात्मक वस्तुएं जीवन में शुभ प्रभाव लाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FengShui Tips For Home: नया साल आने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में हर व्यक्ति प्रयास करता है कि नए साल में उसके जीवन में सब कुछ शुभ हो और वह तरक्की प्राप्त करे। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है। वास्तुशास्त्र की तरह ही लोग घरों में फेंगशुई से जुड़े उपाय और वस्तुओं का भी प्रयोग कर रहे हैं। फेंगशुई की मान्यता के अनुसार घर में फेंगशुई से जुड़ी सकारात्मक वस्तुएं जीवन में शुभ प्रभाव लाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। फेंगशुई के अनुसार अगर आपका जीवन भी कई परेशानियों से घिरा हुआ है तो आप भी फेंगशुई में बताए गए कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
फेंगशुई के ये उपाय चमका देंगे किस्मत
- अगर आप पैसों की तंगी को लेकर परेशान हैं और धन की कमी आपकी खुशियां छीन रही है,तो घर में बांस का पौधा लगा लें। फेंगशुई मान्यता के अनुसार बांस का पौधा धन-समृद्धि का आकर्षित करता है।
- फेंगशुई मेंढक को घर के लिविंग रूम में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में रखने से व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती । इन्हें घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है साथ ही करियर में भी तरक्की मिलती है।
- यदि आप घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं, तो घर में लॉफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखें । फेंगशुई मान्यता के अनुसार यदि लॉफिंग बुद्धा क नियमानुसार रखा जाए,तो ये बहुत जल्द ही असर दिखाता है ।
- अगर लगातार मेहनत के बाद भी आपको नौकरी-व्यवसाय में तरक्की नहीं मिल रही है टो इसके लिए आप घर में एक सुंदर विंड चाइम लगाएं । इससे व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं । व्यक्ति को प्रगति की नई राह मिलती है ।
- अगर आप व्यवसाय में उन्नति पाना चाहते हैं, तो कार्यस्थल पर दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाए हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को रख लें । इस फेंगशुई उपाय से जल्द ही बिजनेस में लाभ होगा ।
- Love Rashifal 2024: साल 2024 प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेगा सच्चा प्यार किसको करना होगा इंतजार
- Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
- Rashifal 2024: साल 2024 में इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी हर तरह की सफलताएं