फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2024: साल 2024 में इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी हर तरह की सफलताएं

Sun, 19 Nov 2023 12:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 19 Nov 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
rashifal 2024 predictions shani vakri in 2024 good for these 3 zodiac signs in whole year
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 2024: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। सभी को नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि सभी यह चाहते हैं को जो सपने या इच्छाएं वर्तमान साल में नहीं पूरे हो सके हैं वह आने वाले साल में जरूर पूरे होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाले साल की भविष्यवाणियां की जाती है कि किन लोगों के लिए नया साल किस्मत बदलने वाला साबित होगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का अध्ययन करके भविष्यवाणियां होती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि का विशेष महत्व होता है। शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं जिस कारण से इनका शुभ या अशुभ असर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि की स्थिति में परिवर्तन हर एक राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साल 2024 की ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि अपनी स्वराशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे क्योंकि शनि एक से दूसरे राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि साल 2024 में कुंभ राशि में ही मौजूद होंगे लेकिन इनकी चाल में प्रमुख बदलाव देखने को मिलेगा।


शनि जहां पूरे साल कुंभ राशि में ही विराजमान होंगे वहीं मार्च 2024 में शनि उदय हो जाएंगे फिर जून के महीने में शनि वक्री हो जाएंगे। 15 नवंबर 2024 तक शनि वक्री ही रहेंगे। ऐसे में साल 2024 में शनि का चाल में बदलाव की वजह से कुछ राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
rashifal 2024 predictions shani vakri in 2024 good for these 3 zodiac signs in whole year
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
साल 2024 में शनि के स्वराशि में होने और फिर वक्री अवस्था में आने की वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नया साल आपके लिए बहुत ही शानदार तरीके बीतेगा। आपको हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूती आएगी। मान-सम्मान और आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। सभी तरह के रुके हुए कार्य और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
 
rashifal 2024 predictions shani vakri in 2024 good for these 3 zodiac signs in whole year
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
साल 2024 में शनि का विशेष लाभ सिंह राशि के जातकों को जरूर मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा और करियर में आपको एक नया मुकाम हासिल होगा जिसका सपना आपने देखा था। जो लोग साल 2024 में कोई अपना नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए आने वाला बहुत ही शुभ रहेगा। आपके काम की प्रशंसा चारो तरफ होगी। नए साल में धन लाभ और आगे बढ़ने के कई मौके आपको मिलेंगे। व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी की वृद्धि देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024 predictions shani vakri in 2024 good for these 3 zodiac signs in whole year
rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
साल 2024 तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। सभी तरह की सुख-सुविधाएं ,भौतिक सुख और धन दौलत और सफलताएं हासिल होंगी। करियर में आपको एक नया मुकाम देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें जरूर सफलता हासिल होगी। शनिदेव की विशेष कृपा पूरे साल तुला राशि के जातकों के ऊपर बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed