फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Tips Follow These Feng Shui Remedies to Get Success in Career News in Hindi

फेंगशुई के ये उपाय होते हैं बेहद कारगर, जीवन में नहीं होगी धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कमी

Thu, 18 Jan 2024 02:09 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 Jan 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips Follow These Feng Shui Remedies to Get Success in Career News in Hindi
feng shui tips
वास्तु की तरह फेंगशुई शास्त्र में जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई की चीजों को घर में सही दिशा और जगह पर रखकर शुभ परिणाम मिल सकते हैं।आइए जानते हैं।
विज्ञापन


डॉल्फिन मछली
वास्तु और फेंगशुई में डॉल्फिन मछली को धन, खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। इसे आप अपने घर के नार्थ-ईस्ट में ड्राइंग रूम या लिविंगरूम में रख सकते हैं। डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा लाकर घर में रखने से घर में रहने वाले लोगों के मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए डॉल्फिन मछलियों  का जोड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है।  
विज्ञापन


ड्रैगन मछली
फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सुनहरी ड्रैगन मछली घर की आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने में मदद करती है। अगर सुनहरी मछली को घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लाकर रखा जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता 

फेंगशुई बतख
फेंगशुई के अनुसार मैंडरिन बत्तख पार्टनर के साथ प्रेम और रिश्तों में मधुर संबंध बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं, सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिलने के लिए भी बत्तख रखने की सलाह दी जाती है। लव मैरिज के लिए ये बत्तख का जोड़ा ले आएं और इनके गले में लाल रंग का धागा या रिबन बांध लें। फेंगशुई के अनुसार बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में इसे रखना चाहिए।

FengShui Birds Symbols: फेंग शुई में पक्षियों को माना जाता है शक्तिशाली प्रतीक, जानें इन बर्ड सिंबल का मतलब

फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। इसीलिए इन सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में धन का आगमन होता है।

कैरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रखें । 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने पर लाभ प्राप्त होता है।

कछुआ
फेंगशुई में वास्तु दोष को दूर करने में धातु का कछुआ बहुत काम आता है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें।

फेंगशुई घंटी
फेंगशुई मान्यता के अनुसार घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर में  खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो मधुर आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है साथ ही नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed