{"_id":"64cf1af974138eedcd092503","slug":"feng-shui-tips-keep-laughing-buddha-for-bringing-happiness-and-prosperity-at-home-for-positive-energy-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता
Sun, 06 Aug 2023 03:02 PM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:02 PM IST
सार
लाफिंग बुद्धा को आप बाजार में कई रूपों में देख सकते है जैसे-हँसता हुआ,बैठा हुआ,दोनों हाथ ऊपर किए या कंधे पर धन की पोटली लिए आदि।आप कौनसे बुद्धा को किस जगह रखें जिससे आपको अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
लाफिंग बुद्धा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा हमारे घर में रखना शुभ माना जाता हैं। ऐसा माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा हमारे घर में रखने से हमारे घर में हमेशा के लिए सुख शांति बनी रहती हैं वहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता हैं। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से हमें सफलता की प्राप्ति होती हैं व हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती हैं। माना जाता है कि घर में रखा हुआ लाफिंग बुद्धा घर-परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आने देता है। लाफिंग बुद्धा को आप बाजार में कई रूपों में देख सकते है जैसे-हँसता हुआ,बैठा हुआ,दोनों हाथ ऊपर किए या कंधे पर धन की पोटली लिए आदि।आप कौनसे बुद्धा को किस जगह रखें जिससे आपको अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सके।आप कौनसे बुद्धा को किस जगह रखें जिससे आपको अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सके। लाफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में जहां भी रखें इस बात का ध्यान रखें कि उसकी ऊंचाई आपकी आंखों के बराबर तक हो ताकि आते आते आपकी सीधी नजर उस पर पड़े। अधिक ऊंचाई या नीचे जमीन पर इन्हें नहीं रखना चाहिए।
पोटली लिए लाफिंग बुद्धा
जो लोग पैसा इकठ्ठा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इससे धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता हैं।लाफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को अपनी ओर खींचती है। घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है।
दोनों हाथों में कमंडल लिए
यदि आपके कठोर परिश्रम के बाद भी कामों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो दोनों हाथों में कमंडल लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए।आप इसे बच्चों के कमरे में भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
हंसते हुए लाफिंग बुद्धा
वास्तु में घर की पूर्व दिशा को परिवार के भाग्य और सुख शांति का स्थान कहा जाता है। आप अपने घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाना चाहते हैं तो एक लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों। इसके अलावा घर पर ध्यान लगाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ती भी रख सकते हैं, इसके प्रभाव से न केवल आपके जीवन में सुकून और शांति बरकरार रहेगी बल्कि घर का महौल भी काफी अच्छा रहेगा।
वु लु लिए लाफिंग बुद्धा
अगर आप अक्सर बीमार रहते है या परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हाथ में वु लु लिए लाफिंग बुद्धा को बीमार व्यक्ति के तकिए के पास रख देना चाहिए।
ड्रैगन पर बैठे
यदि आपको लगता है कि आपके घर में कोई जादू-टोना हुआ है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए, फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-

- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?