FengShui Birds Symbols: फेंग शुई में पक्षी शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है. पक्षियों की तस्वीर, मूर्तियां घरों में सजावट के रूप में भी रखे जाते हैं। फेंग शुई प्राकृतिक दुनिया से जुड़ा हुआ शास्त्र है इसीलिए इसमें जानवर महत्वपूर्ण हैं। पक्षी विशेष रूप से सम्मोहन का प्रतीक हैं। इतना ही नहीं ये स्वतंत्रता का भी प्रतीक हैं। आप पक्षी के जिन गुणों को विकसित करना चाहते हैं, उन्हें व्यक्त करने के लिए आप अपने घर और जीवन में कुछ पक्षियों की तस्वीरें या मूर्तियां भी शामिल कर सकते हैं। फेंग शुई में, पंखों का उपयोग अक्सर सुरक्षा समायोजन में किया जाता है। आइए जानते हैं इन विशेष फेंगशुई बर्ड्स और उनसे जुड़े अर्थ के बारे में।
Feng Shui Mirror: घर में लगाएं बागुआ मिरर, कम होगा जीवन में बुरी शक्तियों का प्रभाव
2 of 5
FengShui Birds Symbols
- फोटो : istock
क्रेन: क्रेन एशियाई संस्कृतियों में दीर्घायु का प्रतीक है।क्रेन या सारस एक ऐसा पक्षी है जिसके बारे में माना जाता है कि काफी प्राचीन है और एक हज़ार साल तक जीवित रह सकता है। फेंगशुई के अनुसार यदि आप ऑरीगैमी के जरिए क्रेन बनाते हैं तो इससे आपकी मनोकामना पूरी होती है। फेंगशुई तस्वीरों में क्रेन को अक्सर कछुए के साथ दिखाया जाता है क्योंकि दोनों ही लंबे जीवन का प्रतीक है।
3 of 5
FengShui Birds Symbols
- फोटो : istock
फीनिक्स: एकमात्र पौराणिक पक्षी, फीनिक्स शुद्धि और पुनर्जन्म का प्रतीक है। किवदंतियों के अनुसार फीनिक्स अपनी राख से पुनर्जन्म लेता है। फीनिक्स सौभाग्य, और अवसर का प्रतीक माना जाता है। लाल फीनिक्स अग्नि तत्व और दक्षिण का प्रतीक है।
4 of 5
FengShui Birds Symbols
- फोटो : istock
मैंडरिन बतख: मैंडरिन बतख की जोड़ी एक खुशहाल और सफल विवाह का प्रतिनिधित्व करती है। फेंगशुई के अनुसार एक सुखी विवाह को बढ़ावा देने के लिए लकड़ी के मैंडरिन बतख शादी में तोहफे के रूप में दिए जाने चाहिए। रिश्ते को मजबूत करने के लिए बगुआ मानचित्र के कुन क्षेत्र में भी मैंडरिन बतख की जोड़ी को रख सकते हैं।
5 of 5
FengShui Birds Symbols
- फोटो : istock
मोर : सुंदरता और ज्ञान से जुड़ा हुआ, मोर स्थिति और धन का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार मोर को फीनिक्स के सांसारिक संस्करण के रूप में देखा जाता है। मोर के रंगीन इंद्रधनुषी पंख कई आँखों की तरह नजर आते हैं जो ज्ञान की ओर इशारा करती हैं। यह दुनिया में चीजों को सच्ची प्रतिभा के साथ देखती हैं। घर में मोर की तस्वीर या मोर पंख शामिल करके आप घर में सौंदर्य और ज्ञान की ऊर्जा को आमंत्रित कर सकते हैं।