फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Despite good income shortage of money this remedies wake up your sleeping luck in hindi disprj

Astro Tips: अच्छी आमदनी के बावजूद भी जेब में नहीं टिक रहा पैसा, इस उपाय से जाग उठेगा सोया भाग्य

Tue, 27 Aug 2024 03:01 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 27 Aug 2024 03:01 PM IST
सार

क्या आप भी अच्छी कमाई के बावजूद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं? क्या आपका पैसा आपके हाथ से फिसलता जा रहा है? यदि हाँ, तो इस लेख में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Despite good income shortage of money this remedies wake up your sleeping luck in hindi disprj
Money Problem - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Astro Tips: अक्सर ऐसा होता है कि अच्छी खासी आमदनी होने के बाद भी, लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक कारण है फिजूलखर्ची करना। कई लोग इस समस्या से जूझते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ सरल उपायों से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव बताया गया है। धन लाभ और हानि से जुड़े ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से हमारे जीवन में आर्थिक उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ज्योतिषीय उपायों के माध्यम से हम इन ग्रहों को शांत कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में आर्थिक तंगी दूर करने के कुछ उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की किस कमरे में कौन सी पेंटिंग लगाना शुभ, जानिए वास्तु के नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


चावल का एक दाना का उपाय
वास्तु शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को हमेशा अपने पर्स में एक अखंडित चावल का दाना जरुर रखना चाहिए। इससे आपकी जेब कभी खाली नहीं होती। साथ ही हर पूर्णिमा तिथि पर सुबह स्नान करके पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं। 

शुक्रवार को करें इस मंत्र का जाप

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।


शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी जी पूजा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। इस दिन लक्ष्मी जी के इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

पूर्णिमा के दिन उपाय
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें अत्यंत प्रभावशाली होती हैं। इस दिन किए गए उपाय बहुत जल्दी फल देते हैं। पूर्णिमा के दिन चावल के 21 दानों को लाल रंग के रेशमी कपड़े में बांधकर चांदनी में रखने से धन लाभ होता है। अगले दिन इन चावलों को अपने पर्स में रख लें। ध्यान रहे कि चावलों को पर्स में इस प्रकार रखना है कि कोई और देख न सके। माना जाता है कि इस उपाय से व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगती है और धन में वृद्धि होती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed