फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Coconut plant auspicious for home do not plant it in winters know the reason

Astro Tips: बेहद शुभ होता है यह पौधा, जानिए किस मौसम लगाने से मिलते हैं शुभ परिणाम

Wed, 18 Sep 2024 02:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 02:46 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि नारियल का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इसे घर में लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अन्यथा आपको इसके विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Coconut plant auspicious for home do not plant it in winters know the reason
घर के लिए बेहद शुभ होता है यह पौधा - फोटो : freepik

विस्तार

Auspicious Plant For Home: शास्त्रों में कई पेड़ और पौधों को घर के लिए बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में पौधों को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके लिए कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है। आज हम आपको खूबसूरत दिखने वाले नारियल के पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। यह ज्यादातर समुद्री इलाकों में पाया जाता है, लेकिन इसे गमले में भी आसानी से उगा सकता है। आपने कई बार देखा होगा कि कई लोग सजावट के लिए भी इसे घर में या घर के गार्डन में लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इसे घर में लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अन्यथा आपको इसके विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन


इस समय न लगाए नारियल का पोधा
इस पौधे को घरल में लगाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि इसे सही मौसम में लगाया जाए। एक्सपर्ट के अनुसार, नारियल के लिए सर्दियों का समय डोरमेंट पीरियड होता है, यानी इस वक्त यह उगते नहीं है। इसलिए सर्दियों के मौसम में नारियल के पौधे को गमले में नहीं उगाना चाहिए। नारियल के पौधे के लिए गर्म और नम जलवायु अच्छा होता है। नारियल का पौधा ठंड सहन नहीं कर पाता इसलिए सर्दियों में इसे नहीं उगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


शास्त्रों में कही गई है यह बात
धर्म विशेषज्ञ बताते हैं कि घर में नारियल का पौधा लगाना भारतीय संस्कृति में बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी नारियल का पौधा घर के अंदर शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। घर में लगाते समय ध्यान रखें कि नारियल के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं। नारियल का पौधा घर के वातावरण को ताजगी और हरियाली भी प्रदान करता है, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे लगाएं पौधा
इसे लगाने के लिए सबसे पहले वर्मी कंपोस्ट, नीम खली कोकोपीट और अच्छी मिट्टी को तैयार करें। नारियल हैवी फीडर प्लांट है इसलिए इसे मिट्टी में अच्छी नमी होना जरूरी है। गमले में नारियल का पौधा लगाने के लिए आपको सबसे पहले ड्रेनेज होल (गमले के नीचे वाले छेद) को थोड़ा कवर करना होगा। इसके बाद आपको कोकोपीट डालना है फिर एक-दो इंच की वर्मी कंपोस्ट की लेयर डालनी है। इसके साथ ही मिट्टी और उसमें नीम खली को जरूर मिलाएं। इसके बाद इसमें एक नारियल का छोटा पौधा  लगाएं और गमले को आसानी से धूप आने वाली जगह पर रख दें। यह एक हैवी फीडर पौधा है इसलिए इसे समय-समय पर पानी बराबर देते रहें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed