फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chor Panchak June 2023 Start From 9 June to 13 June Be Careful or Otherwise You May Be in Trouble

Chor Panchak June 2023: चोर पंचक आरंभ, हो जाएं सतर्क, गलती से भी न करें ये काम

Sat, 10 Jun 2023 11:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

इस बार 9 जून यानी शुक्रवार से चोर पंचक आरंभ हो गया है। यह 13 जून तक चलेगा। इस दौरान कोई भी कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Chor Panchak June 2023 Start From 9 June to 13 June Be Careful or Otherwise You May Be in Trouble
पंचक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

Chor Panchak June 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में 5 दिन होते हैं जिन्हें पंचक कहा जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पंचक भी 5 प्रकार के होते हैं- रोग पंचक, अग्नि पंचक, राज पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक। इस बार 9 जून यानी शुक्रवार से चोर पंचक आरंभ हो गया है। यह 13 जून तक चलेगा। इस दौरान कोई भी कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इस दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन

इस बार के पंचक हैं चोर पंचक 
जब पंचक शुक्रवार के दिन से आरंभ हो तो उसे चोर पंचक कहते हैं। इस बार चोर पंचक के साथ-साथ भद्रा काल भी था। इसे अच्छा संयोग नहीं कहा जाता है। चोर पंचक में किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण लेन-देन या व्यापार में निवेश जैसा काम नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान के योग बनते हैं।  
विज्ञापन

पंचक के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
पंचक के दौरान लकड़ी या लकड़ी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी नहीं की जाती है।
पंचक के दौरान घर की छत नहीं बनाई जाती है।
पंचक के दौरान बिस्तर और सोफा जैसी फर्नीचर की चीजें नहीं खरीदी जाती हैं।
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है।
यदि इस दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है तो उनका अंतिम संस्कार ब्राह्मण से पूछकर ही किया जाता है। इस दौरान परिवार में पांच लोगों की मौत होने की आशंका है। इसलिए पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग तरीके से अंतिम संस्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर पंचक तिथि
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानि 9 जून की सुबह 06:02 बजे से पंचक आरंभ हो चुके हैं और ये आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानि 13 जून की दोपहर 1:32 मिनट पर समाप्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed