Remedies for Moon : सोमवार के सरल उपाय, जिन्हें करते ही मिलने लगती है चंद्र देव की कृपा
चंद्र कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र देव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।
3.
सोमवार के दिन निम्न मंत्रों का जाप करने से चंद्र दोष दूर होता है और चंद्रमा के शुभ फल मिलने लगते हैं।
चंद्र मंत्र
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।
चंद्र बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।
चंद्र देव को नमस्कार करने का मंत्र
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥
चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब, असहाय लोगों में दान करें।