ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जीवन में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो जातक बेहद खूबसूरत होता है। तमाम ग्रहों की तरह शुक्र का हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्र की शुभता पाने के लिए यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें प्रयोग करने के लिए ना आपको कोई खास मेहनत करनी पड़ेगी, ना ही कोई अधिक सामान जुटाने की आवश्यकता है।
उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
अपने शारीर या घर की साफ-सफाई न रखने पर शुक्र ग्रह के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ता है, इसलिए शुक्र को प्रसन्न करने हेतु स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए।
शुक्रवार के दिन शुक्र के पसंदीदा सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। मसलन इस दिन सफेद कपड़े पहनने की कोशिश करें या फिर जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें।
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से शुक्र की कृपा आपके जीवन पर होने लगती है।
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी की उपासना करने से व्यक्ति के उपर से शुक्र दोष समाप्त हो जाता है।