फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology 2022 These three zodiac signs are lucky there is a tremendous possibility of an increase in wealth in the year 2022

Astrology 2022: साल 2022 में इन तीन राशियों का होगा भाग्योदय, आर्थिक उन्नति के बन रहे हैं योग

Sat, 25 Dec 2021 04:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 04:08 PM IST
सार

नया साल जीवन में बदलाव लेकर आता है। साल 2022 भी ग्रह नक्षत्रों के आधार पर कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नए साल पर होने वाले ग्रह गोचर और उनके राशि परिवर्तन से दो राशियों पर सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।

विज्ञापन
Astrology 2022 These three zodiac signs are lucky there is a tremendous possibility of an increase in wealth in the year 2022
Astrology 2022 - फोटो : istock

विस्तार

नया साल आने मात्र कुछ ही दिन रह गए है। नया साल आते ही लोगों के मन में एक उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। नया साल जीवन में बदलाव लेकर आता है। साल 2022 भी ग्रह नक्षत्रों के आधार पर कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नए साल पर होने वाले ग्रह गोचर और उनके राशि परिवर्तन से दो राशियों पर सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।

विज्ञापन


वृषभ राशि- वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस साल आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके या उलझे हुए पैसे की वापसी के लिए समय अनुकूल रहेगा। बच्चों की पढ़ाई, करियर अथवा शादी संबंधी गतिविधियों पर खर्चा रहेगा। उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। ये साल प्रॉपर्टी के कामों की प्लानिंग के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। सरकारी मामलों से संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी। सामाजिक रुप से पूरे साल सक्रियता रहेगी।
विज्ञापन


सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। यह वर्ष बहुत शानदार परिणाम लेकर आएगा।  जितना आर्थिक दबाव एवं मुश्किलें थीं, अब उनके जाने का समय आ गया है।  जनवरी में आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा जाएगा और कहीं से कोई अचानक आय के योग बनेंगे, यह भी संभव है कि आपके अनुमान से अधिक इनकम हो। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। साल की आखिरी तिमाही भी आपके लिए शानदार साबित होगी। इस अवधि में अचानक से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि-  साल 2022 में कुंभ राशि जातक आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। साल 2022 में आय में वृद्धि होगी। अप्रैल माह के बाद कुछ सकरात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आप रत्न और आभूषण प्राप्त कर सकते है आपके परोपकार के कार्य होने की वजह से भी आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, जनवरी, फ़रवरी, अप्रैल, मई, सितंबर और दिसंबर में  आपके लिए आय संबंधी शुभ परिणाम प्राप्त होंगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed