फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 3 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

3 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Sun, 02 Aug 2020 08:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 3 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 03 अगस्त 2020- श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन और सावन सोमवार
 दिन -  सोमवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - श्रावण
 पक्ष - शुक्ल 
 तिथि - पूर्णिमा, 21:31 तक
नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा, 07:11 तक
योग - प्रीति, 06:38 तक
राहुकाल - सुबह 07:27 − 09:07
सूर्योदय - 06:47
सूर्यास्त - 19: 05
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 12:00 − 12:53
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
 3 अगस्त, सोमवार- श्रावण पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
3 अगस्त, सोमवार - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 3 अगस्त का राशिफल




मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। माँ जी से काफी स्नेह का अनुभव करेंगे और उनकी सलाह आपके काम आएगी। आपका दिन खुशी से भरा रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। यह दिन भाग्य की बेहतरी वाला साबित होगा। अपने निजी प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य चमकेगा और घूमने जाने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा और नई ऊर्जा के साथ आज के दिन को बिताएंगे। प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव रहने वाला है और अपने प्रिय के संग सुकून भरे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आपकी राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप छाए रहेंगे।प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा दिन है।
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवन साथी से प्रेम और आकर्षण के बढ़ोतरी होगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे लेकिन आप को सुकून देंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और काम के सिलसिले में भी समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा और कामों में विलंब होगा। आपकी मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय को मनाने में कोई कसर बाकी ना रखें। आपकी नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि 
कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के दौरान रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।  संतान को सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू खर्च होंगे। परिवार में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके भाई बहनों को कोई दिक्कत हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन मान आपके लिए अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने में बेहतर रहेगा कोई छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है, जो आपको मानसिक तौर पर खुशी भी देगी और आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी और आमदनी बढ़ेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा क्योंकि आपके सहकर्मी भी आपके साथ रहेंगे।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी और आज कोई फंक्शन में जा सकते हैं। अच्छा भोजन करेंगे जिससे मन तृप्त हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहने वाला है और खर्चे अधिक रहेंगे लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आपको अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका दिन बन जाएगा।
मकर राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सोच समझकर चलना होगा क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और स्वयं पर भी अधिक ध्यान देंगे खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपने व्यक्तित्व में कुछ बदलाव लाने की दिशा में कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं या कुछ ज्वेलरी भी। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा और आपको प्रॉपर्टी से लाभ होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और संतान से भी सुख मिलेगा।
कुंभ राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कई मोर्चों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी जिनमें से एक आपका स्वास्थ्य है और दूसरा आपका धन। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कुछ परेशानियां आएंगी। मानसिक तनाव भी रह सकता है और आपके खर्चे भी काफी अधिक होंगे। कुछ खर्चे आपको आज तो आवश्यक लगेंगे लेकिन आने वाले समय में आपको दुख दे सकते हैं, इसलिए इन पर नियंत्रण रखें। आपके ऑफिस में आप का दबदबा कायम रहेगा और आपकी सुनी जाएगी।

मीन राशि
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। किए गए प्रयासों से तरक्की की दिशा खुलेगी।आमदनी बढ़ेगी। कलात्मक कार्यों में मन लगेगा। अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और प्यार के मामले में भी आज आप लकी रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का सहयोग आपके काम में होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण होगा।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 03 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही मेहनती है। 03 अंकों का योग 0+3=3 आता है यानी आपका मूलांक 3 आता है। 3 अंक गुरु का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।  मूलांक 3 वाले व्यक्ति में अपने जीवन में कई उच्च पदों पर आसीन होते है। ये लोग सदैव दूसरे के आर्कषण का केंद्र रहते है। 
शुभ अंक- 7, 33  और 15
शुभ रंग- हरा और पीला

मूलांक 3 वाले प्रमुख जातक: अब्राहम लिंकन, चार्ल्स डार्विन, करीना कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed