फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   7 February birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 7 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Wed, 06 Feb 2019 07:15 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Wed, 06 Feb 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
7 February birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उर्वर मस्तिष्क के स्वामी, सहयोगी भावना प्रधान एवं स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं।  प्रत्येक कार्य को नए ढंग़ से संपन्न करते हैं। आयु बढऩे के साथ-साथ अतीन्द्रियज्ञान विकसित होता है। ३३वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता प्राप्त होती है। जीवन का उत्तरकाल प्राय: सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष का प्रारंभ प्रतिकूल रहेगा। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। बनते कार्यों में अवरोध आएंगे। आत्मबल बनाए रखने पर प्रथम तिमाही के बाद योजनाएं साकार होंगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, एवीएशन, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ एवं  साख में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या पदोन्नति की इच्छापूर्ण होगी। इस वर्ष भावुकता पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed