{"_id":"5c5810c0bdec222c51027d91","slug":"5-february-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 5 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 5 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Mon, 04 Feb 2019 06:24 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक परिवर्तन प्रिय, स्वामी भक्त एवं सरल स्वभाव के होते हैं। परोपकारी एवं त्याग वृति के कारण ये जातक कभी कभी संकट में भी पड़ जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति सामान्य विलंब से होती है। इनकी महत्वाकांक्षाएं उच्च कोटि की होती हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत होते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक विशेष सफल रहते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्राय: मतभेद बने रहते हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। उच्चस्तरीय जान पहचान का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी। शुभ महादशा वाले जातकों को विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। निजी आवास की इच्छा पूर्ति में वर्ष सहायक रहेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियंरिंग, रेलवे, वकालत, सीए, सीएस, दूर संचार, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन