फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   26 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 26 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Thu, 25 Oct 2018 05:24 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
26 october birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धैर्यवान, साहसी एवं उदार प्रवृति के होते हैं। मध्यावस्था तक इनका जीवन उथल पुथल एवं संघर्षों के मध्य व्यतीत होता है। लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद होती है। नौकरी की अपेक्षा निजि व्यवसाय में ये जातक अधिक सफल रहते हैं।

विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
मध्यकाल के बाद का जीवन श्रेष्ठ, सम्पन्न एवं सुखमय व्यतीत होता है। इस वर्ष विकास कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। गत वर्षों से चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में समरसता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, अभिनय, दूर संचार, विदेश सेवा, एनीमेशन  आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। जवाहरात, स्वर्ण आभूषण, औषधि, मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अर्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed