फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   23 september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 23 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 23 Sep 2018 06:46 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
23 september birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो  मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान एवं निर्णय लेने में चतुर होते हैं। नई-नई योजनाएं बनाने एवं उन्हें क्रियान्वित कर उनसे लाभ उठाने में ये जातक सिद्धहस्त होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। जीवन के 32 वें वर्ष में उच्चपद प्रतिष्ठा पाने में सफल होते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: सुदृढ़ ही रहती है। आय के एक से अधिक स्रोत होते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
सामाजिक एवं घरेलू दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। आधुनिक भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, खाद्य निरीक्षक, होटल व्यवसाय, विदेश सेवा, शिक्षा, संगीत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उन्नति का रहेगा। सौन्दर्य प्रसाधन, आधुनिक वस्त्र, आभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में व्यवहार कुशलता उन्नति में सहायक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed